सितम्बर 2020 में कॉम्पैक्ट SUV की बिक्री में Sonet ने मारी बाज़ी

अपनी लॉन्चिंग के 12 दिनों के भीतर किआ सोनट कॉम्पैक्ट एसयूवी इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा और हुंडई वेन्यू से आगे निकल गई है और बिक्री में टॉप पर पहुँच गई है

सितंबर 2020 में कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री में 2019 की तुलना में 42 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज हुई है। बाजार में आने के सिर्फ 12 दिनों के भीतर इस लिस्ट में किआ सोनेट (Kia Sonet) टॉप पर पहुंच गई और चार मीटर एसयूवी स्पेस में इसकी कुल मिलाकर 9,266 यूनिट की बिक्री हुई है। आने वाले महीनों में यह गति जारी रहने की उम्मीद है, क्योंकि कार को पहले से  ही 35,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी है।

सोनेट को पावर देने के लिए 1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट मिला है,  यह एसयूवी डीजल में सेगमेंट-फर्स्ट सिक्स-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है, जबकि 6-स्पीड वाला iMT भी टर्बो डीजल में मानक के रूप में उपलब्ध है जबकि सात-स्पीड DCT एक विकल्प के रूप में आता है।

सोनेट की शुरुआती कीमत 6.71 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए है। किआ सॉनेट की कुछ प्रमुख विशेषताओं में यूवीओ कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। दूसरी ओर सितम्बर 2020 में मारूति सुजुकी विटारा ब्रेजा (Maruti Suzuki Vitara Brezza) की बिक्री में 12% की गिरावट के साथ 9,153 यूनिट की बिक्री हुई, जो पिछले साल समान अवधि में 10,362 यूनिट थी।

Compact SUVs (YoY)Sales In Sep 2020Sales In Sep 2019
1. Kia Sonet9,266  –
2. Maruti Suzuki Vitara Brezza (-12%)9,15310,362
3. Hyundai Venue (7%)8,4697,942
3. Tata Nexon (111%)6,0072,842
4. Mahindra XUV300 (48%)3,7002,492
5. Ford EcoSport (13%)3,5583,139
6. Honda WR-V (-16%)1,1241,341

लिस्ट में तीसरे नम्बर के साथ हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) ने 7% की वृद्धि के साथ 8,469 यूनिट की बिक्री की है जो कि पिछले साल 7,942 यूनिट थी। टाटा नेक्सन (Tata Nexon) की बिक्री में 111% की वृद्धि हुई जो पिछले साल 2,842 यूनिट के मुकाबले सितम्बर में 6,007 यूनिट रही। महिंद्रा XUV300 (Mahindra XUV300) की बिक्री में 48% फीसदी की वृद्धि के साथ इसकी 3,700 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल समान अवधि में 2,492 यूनिट थी।

फोर्ड ने इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) में 13% की वृद्धि के साथ 3,558 यूनिट की बिक्री की जो कि पिछले साल 3,139 यूनिट थी। लिस्ट में छठवें नम्बर पर रहने वाली होंडा डब्ल्यूआर-वी (Honda WR-V) ने 16% की गिरावट देखी, जो कि पिछले साल के 1,341 यूनिट के मुकाबले इस साल 1,124 यूनिट रही।

tata Nexon

इस तरह सोनेट ने निश्चित रूप से भारतीय बाजार में पहले ही महीने में अपने सेगमेंट में सफल कार बनकर उभरी है। फेस्टिव सीजन में कारों की बिक्री और भी बढ़ने की पूरी उम्मीद है।