Home कार न्यूज़ भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी Honda ZR-V अगले साल हो सकती है लॉन्च

भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी Honda ZR-V अगले साल हो सकती है लॉन्च

Honda ZR-V1

होंडा जेडआर-वी भारत में डब्ल्यूआर-वी की जगह ले सकती है और यह कथित तौर पर अमेज़ के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी

होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) भारत में एक कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश करने की योजना बना रही है, जिसे होंडा होंडा जेडआर-वी (Honda ZR-V) के नाम से जाना जा सकता है। हालांकि ZR-V के भारत में लॉन्च की अटकलें कई महीनों से हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि Honda ZR-V की वैश्विक शुरुआत मई 2021 में अगली पीढ़ी के वीज़ेल के प्रीमियर के बाद होगी और यह सब-4-मीटर एसयूवी अमेज कॉम्पैक्ट सेडान के समान आर्टिटेक्चरपर आधारित होगी, जो कि भारत में डब्ल्यूआर-वी की जगह लेगी।

बता दें कि भारत में यह होंडा जैज़ हैचबैक पर आधारित क्रॉसओवर मार्च 2017 के आसपास से बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसने कॉम्पैक्ट एसयूवी स्पेस में अच्छी सफलता हासिल की है लेकिन मार्केट में बढ़े कॉम्पिटेटर के कारण यह बिक्री में पिछड़ गई है। भारत में इन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और किआ सोनट जैसी पांच-सीटर एसयूवी का दबदबा है।

Honda ZR-V2

ये सभी एसयूवी अपमार्केट फीचर्स के साथ कई सेफ्टी तकनीक के साथ आती हैं और खरीरदारों को ज्यादा विकल्प प्रदान करती हैं। बता दें कि कुछ ही महीने पहले होंडा ने भारत में पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी सेडान को लॉन्च किया है और इसे मार्केट में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। होंडा इन दिनों भारत में अमेज (Amaze) और सिटी (City) पर निर्भर है। इसलिए कंपनी को भारत में वैसे भी नए प्रोडक्ट की जरूरत है।

ऐसे में माना जा रहा है कि भारत में ZR-V की लॉन्च होंडा के लिए गेम चेंजर बन सकती है और यहां कंपनी की सेल्स वॉल्यूम को भी बढ़ाने में मदद कर सकती है। ग्लोबल लेवल पर होंडा ZR-V में पावर देने के लिए 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जबकि भारत को 1.2-लीटर पेट्रोल मिल मिल सकता है।

यह i-VTEC यूनिट 89 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसी तरह 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन को स्टैंडर्ड के रूप में पांच-स्पीड मैनुअल या वैकल्पिक के रूप में सीवीटी के साथ जोड़ा गया है। होंडा ZR-V को कंपनी बेहतर माइलेज की यूएसपी के साथ पेश कर सकती है।