सिट्रोएन C3 इलेक्ट्रिक पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, अगले साल होगी लॉन्च

citroen c3-25

सिट्रोएन C3 इलेक्ट्रिक को भारत में अगले साल लॉन्च किया जाएगा और  यह आने वाली टाटा टियागो इलेक्ट्रिक को टक्कर दे सकती है

सिट्रोएन ने भारत में पिछले साल अपनी C5 एयरक्रॉस प्रीमियम एसयूवी के साथ शुरुआत की थी। वहीं कुछ महीने पहले ही कंपनी ने C3 कॉम्पैक्ट हैचबैक को लॉन्च किया था। वहीं कंपनी ने इसी महीने C5 एयरक्रॉस फेसलिफ्ट को पेश किया है, ताकि इसकी बिक्री को बढ़ाया जा सके। 2022 सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस हाल ही में लॉन्च की गई नई जनरेशन हुंडई टक्सन, जीप कंपास, तिगुआन आदि को टक्कर देगी।

सिट्रोएन का लक्ष्य भारत से बड़े पैमाने पर पावरट्रेन और वाहनों का निर्यात करना है। कंपनी पहले से ही 5-सीटर मिडसाइज एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है और इसे इस दौरान कई बार देखा गया है। लॉन्च होने पर इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी 4.3-मीटर लंबी मध्यम आकार की एसयूवी से होगा। वहीं हाल ही में C3 पर आधारित एक 7-सीटर कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।

सिट्रोएन ने कुछ समय पहले पुष्टि की थी कि उसका पहला इलेक्ट्रिक वाहन भारत में अगले साल लॉन्च किया जाएगा और इसकी पहली टेस्टिंग की तस्वीर सामने आई हैं। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक का साइड प्रोफाइल C3 पर आधारित है और डिजाइन तत्व मौजूदा हैचबैक की याद दिलाते हैं लेकिन फ्रंट फेंडर पर कुछ छिपा हुआ है।

Citroen-C3-Electric-1

फ्रंट फेंडर पर पाई जाने वाली काली रेखाओं वाला सफेद आवरण चार्जिंग पोर्ट को कवर करता हुआ प्रतीत होता है और लगता है है की यहाँ पर चार्जिंग पोर्ट होगा। इसके अलावा हम उम्मीद करते हैं कि सिट्रोएन नियमित मॉडल से खुद को अलग करने के लिए इसके फ्रंट डिज़ाइन में कुछ बदलाव कर सकती है।

कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि कंपनी C3 इलेक्ट्रिक का इस कैलेंडर वर्ष के अंत से पहले भारत में अपना विश्व प्रीमियर करेगी। यदि सिट्रोएन जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में भाग लेती है, तो इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को नियर-प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया जा सकता है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Citroen C3 SUV

सिट्रोएन C3 इलेक्ट्रिक हैचबैक टाटा टियागो इलेक्ट्रिक के समान स्थान को लक्षित कर सकती है, जिसका आधिकारिक तौर पर 28 सितंबर, 2022 को डेब्यू होने वाला है। वहीं इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज एक बार चार्ज होने पर लगभग 250-300 किमी की हो सकती है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि एमजी चीन की Wuling Air EV पर आधारित एक छोटी इलेक्ट्रिक कार को भी विकसित कर रही है, जिसका लॉन्च अगले साल होने वाला है।