सिट्रोएन C3, C5 एयरक्रॉस 50,000 रूपए तक हुई महँगी, C3 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च

citroen C3-28

सिट्रोएन ने भारत में C3 की कीमतों में 27,500 रूपए तक की वृद्धि की है, वहीं C5 एयर क्रॉस 50,000 रूपए महँगी हो गई है

फ्रांसीसी वाहन निर्माता सिट्रोएन वर्तमान में भारत में दो मॉडलों की बिक्री करती है, जिसमें C3 कॉम्पैक्ट हैचबैक और C5 एयरक्रॉस एसयूवी शामिल है। पहली कार को कंपनी ने स्थानीय रूप से विकसित किया है, जबकि देश में C5 एयरक्रॉस कंप्लीटली नॉक्ड डाउन (CKD) यूनिट के रूप में लाती है। कंपनी सिट्राएन C3 हैचबैक के नए इलेक्ट्रिक वर्जन को जनवरी 2023 में लॉन्च करेगी, जिसे फिलहाल eC3 कहा जा रहा है।

अब कंपनी ने 2023 की शुरुआत के साथ C3 क्रॉस-हैचबैक और C5 एयरक्रॉस मिड-साइज़ एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कीमतों में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी है और यह पूरे वेरिएंट लाइन-अप पर लागू है। सिट्रोएन C3 की कीमत में 27,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। C3 के नॉन टर्बो वेरिएंट 27,500 रुपये महंगे हो गए हैं, वहीं टर्बो वेरिएंट की कीमतों में 19,500 रूपए की वृद्धि की गई है। अब सिट्रोएन C3 की कीमतें 5.98 लाख रुपये से शुरू होती हैं।

C3 हैचबैक की कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा कंपनी ने अब एक नया वेरिएंट भी पेश किया है और इसे फील 1.2 टर्बो कहा जाता है। इससे पहले 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो लगभग 110 बीएचपी की पावर और 190 एनएम का टार्क बनाता था, केवल वाइब पैक के साथ एक टॉप-स्पेक वेरिएंट में मानक के रूप में पेश किया गया था।

मॉडल  कीमत (एक्स-शोरूम)
सिट्रोएन C3 लाइव 5.98 लाख रूपए
सिट्रोएन C3 फील 6.90 लाख रूपए
सिट्रोएन C3 फील वाईब  7.05 लाख रूपए
सिट्रोएन C3 फील ड्यूल टोन 7.05 लाख रूपए
सिट्रोएन C3 फील वाईब ड्यूल टोन 7.20 लाख रूपए
सिट्रोएन C3 फील टर्बो 8.10 लाख रूपए
सिट्रोएन C3 फील ड्यूल टोन टर्बो 8.25 लाख रूपए
सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस शाइन ड्यूल टोन 37.17 लाख रूपए

Citroen C3 SUV

अब सिट्रोएन इस टर्बो पेट्रोल पावरट्रेन को एक नए वेरिएंट में पेश कर रही है जो बिना वाइब पैक के फील ट्रिम पर आधारित है। इसकी कीमत वाइब पैक से लैस फील डुअल टोन टर्बो वेरिएंट से 15,000 रुपये कम है। फील 1.2 टर्बो की कीमत 8.10 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। सिट्रोएन C3 मुख्य रूप से टाटा पंच और मारुति सुजुकी इग्निस जैसे फ़ीचर-लोडेड माइक्रो SUV क्रॉसओवर को टक्कर देती है। यहां तक ​​कि C3 के टॉप-स्पेक वेरिएंट में भी फिलहाल अलॉय व्हील्स, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर वॉशर और वाइपर वगैरह का अभाव है। इन सभी विशेषताओं को हाल ही में एक C3 परीक्षण खच्चर पर देखा गया है, जिसके टॉप-स्पेक ट्रिम होने की संभावना है।

कंपनी की प्रमुख एसयूवी C5 एयरक्रॉस भी 50,000 रूपए महँगी हो गई है। C5 एयरक्रॉस को हाल ही फेसलिफ्ट अपडेट मिला  था और इसे भारत में सिर्फ एक वेरिएंट शाइन डुअल टोन में पेश किया गया है। बढ़ोतरी से पहले इसकी कीमत 36.67 लाख रूपए थी। इस मूल्य वृद्धि के साथ C5 एयरक्रॉस की कीमत अब 37.17 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) हो गई है। भारत में इसका मुकाबला नई हुंडई टक्सन, टिगुआन, जीप कंपास आदि से है।

2022 citroen c5 aircrossसिट्रोएन C5 एयरक्रॉस 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो कि 177 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टार्क विकसित करता है और इंजन को 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह कई ड्राइव मोड और ट्रैक्शन मोड के साथ आती है।