Citroen Basalt X Comfort Edition में अब लेदरेट सीटें स्टैंडर्ड दी गई हैं, इसके साथ कंपनी ने कम्फर्ट AXS Packs भी पेश किए हैं, जिनके जरिए ग्राहक JBL ऑडियो सिस्टम, डैश कैम, रिवर्स पार्किंग कैमरा और अन्य कई नए फीचर्स जोड़ सकते हैं
सिट्रोएन ने भारतीय बाजार में Aircross Comfort Edition के बाद अब Basalt X Comfort Edition को लॉन्च कर दिया है। फ्रेंच कंपनी की 108वीं वर्षगांठ के मौके पर पेश किए गए इस स्पेशल एडिशन में केबिन को ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए नए फीचर्स और इंटीरियर अपग्रेड दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.75 लाख रुपये रखी गई है।
Basalt X Comfort Edition के केबिन में अब Premium Metropolitan Beige लेदरेट सीटें स्टैंडर्ड मिलती हैं, जिससे इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है। इसके अलावा कंपनी ने Comfort AXS Packs भी पेश किए हैं, जिनकी मदद से ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त फीचर्स जोड़ सकते हैं।
इन पैक्स में JBL प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, फ्रंट और केबिन डैश कैम, प्रेडिक्टिव सेफ्टी अलर्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और 10-इंच एंड्रॉयड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। डिजाइन की बात करें तो Basalt X में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, स्कल्प्टेड बोनट, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है, जो इसे एक कूपे SUV का लुक देती है।

फीचर्स की बात करें तो Basalt X में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर AC वेंट्स, 6 एयरबैग और Citroen का Comfort Suspension पहले से ही मिलते हैं।
नया Comfort Edition प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री और नए एक्सेसरी पैक्स के साथ इसे और ज्यादा आकर्षक बनाता है। यह स्पेशल एडिशन अब देशभर के सिट्रोएन डीलरशिप पर उपलब्ध है। इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है।

इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, टॉप वेरिएंट में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110 PS की पावर और 205 Nm तक का टॉर्क उत्पन करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ उपलब्ध है।