Citroen Aircross X भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 9.77 लाख से शुरू

Citroen Aircross X (3)

Citroen Aircross X में 10.25″ बेज़ेल-लेस इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7″ डिजिटल क्लस्टर, नया गियर लीवर और प्रीमियम कलर फिनिश, CARA  आदि शामिल हैं

सिट्रॉएन इंडिया ने आज अपने X-सीरीज़ पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई Citroën Aircross X लॉन्च की है। यह ब्रांड की Citroën 2.0 – “Shift Into the New” रणनीति को आगे बढ़ाती है। लोकप्रिय एयरक्रॉस एसयूवी का यह नया एडिशन खास तौर पर उन आधुनिक भारतीय परिवारों के लिए तैयार किया गया है जो स्टाइल, आराम और स्मार्ट इनोवेशन की तलाश में रहते हैं। एयरक्रॉस 5-सीटर को इस सप्ताह की शुरुआत में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) में   एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग से सम्मानित किया गया था।

हाल ही में कंपनी ने C3X और Basalt X को भी लॉन्च किया था। नई Aircross X के साथ भारत में पहली बार CARA (Citroën Assistant) पेश की गई है, जो एक स्मार्ट, मल्टी-लैंग्वेज कार असिस्टेंट है। यह 52 भारतीय और वैश्विक भाषाओं में बातचीत कर सकती है, गाड़ी के कई अहम फंक्शन जैसे टायर प्रेशर, लाइट्स और डोर लॉक को कंट्रोल करती है। म्यूजिक, कॉल, नेविगेशन, क्रिकेट स्कोर, फ्लाइट स्टेटस जैसी सेवाएँ तुरंत उपलब्ध कराती है और सुरक्षा फीचर्स जैसे वॉयस SOS, क्रैश अलर्ट और इमरजेंसी असिस्टेंस भी देती है।

नई Aircross X का स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी का पैकेज भी शानदार है। इसके बेस्ट-इन-क्लास व्हीलबेस से कैबिन और भी ज्यादा स्पेशियस हो गया है। इसमें 7-सीटर और 5-सीटर दोनों लेआउट का विकल्प है और 511-लीटर का बूट स्पेस लंबी फैमिली ट्रिप्स के लिए उपयुक्त है। दूसरी और तीसरी पंक्ति के लिए रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स हैं, जो सभी यात्रियों के लिए बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं।

Variants/Powertrain PURETECH 82 MT
1.2P NA
PURETECH 110 MT
1.2P TURBO
PURETECH 110 AT
1.2P TURBO
Number of Seats 5 7 7
YOU Rs. 8,29,000
PLUS Rs. 9,77,000 Rs. 1,137,000
MAX* Rs. 1,234,500 Rs. 1,349,100

Citroen Aircross X (2)

200 मिमी का हाई ग्राउंड क्लियरेंस शहर और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए अच्छा है। डुअल-टोन एक्सटीरियर, बोल्ड एसयूवी स्टांस और सिग्नेचर DRLs के साथ गोल्ड-एक्सेंटेड इंटीरियर्स, वेंटिलेटेड सीट्स और एंबियंट लाइटिंग लग्जरी फील देते हैं। साथ ही इसमें 10.25 इंच का बेज़ल-लेस इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 7 इंच का डिजिटल क्लस्टर भी मिलता है, जबकि “Deep Brown” इंटीरियर थीम रग्डनेस और प्रीमियम अपील का मिश्रण पेश करती है।

नई Aircross X में एक्सक्लूसिव फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें Proxi-Sense™ Passive Entry & Push Start, Cruise Control और Speed Limiter, HALO 360° कैमरा विद सैटेलाइट व्यू, TROPICOOL वेंटिलेटेड सीट्स और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप एवं फॉग लैंप शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें हाई-स्ट्रेंथ बॉडी स्ट्रक्चर, 6 एयरबैग्स, ESP, Hill Hold, ABS with EBD, रियर पार्किंग सेंसर और 40 से अधिक एक्टिव एवं पैसिव सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

Citroen Aircross X (4)

नई Citroën Aircross X दो इंजन विकल्पों और दो ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध होगी, जिसमें ICE (पेट्रोल/डीजल) और CNG दोनों विकल्प शामिल हैं। यह 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस (मोनोटोन और डुअल-टोन) और 3 इंटीरियर थीम्स (प्रीमियम डार्क और स्पोर्टी ग्रे) में उपलब्ध है। इसमें 7-सीटर और 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन भी शामिल हैं।

कुमार प्रियेश, बिज़नेस हेड और डायरेक्टर – Stellantis India, ने कहा कि नई Aircross X भारतीय परिवारों की असली ज़रूरतों – स्पेस, आराम, सुरक्षा और स्मार्ट इनोवेशन को ध्यान में रखकर बनाई गई है। CARA की शुरुआत से ड्राइविंग को और ज्यादा सहज और पर्सनल बनाया गया है। यह एक ऐसी एसयूवी है जो परिवारों के लिए प्रैक्टिकल है और X-सीरीज़ की प्रीमियम झलक भी दिखाती है। यह एसयूवी स्पेस, स्टाइल, आराम और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का ऐसा पैकेज पेश करती है जो इसे परिवारों के लिए आकर्षक और किफायती विकल्प बनाता है।