अक्टूबर 2020 में कारों की बिक्री – Maruti, Hyundai, Tata से Kia तक

अक्टूबर 2020 में कुल मिलाकर 3,33,759 यूनिट्स बेची गई, जो कि छले साल इसी अवधि में कुल 2,84,048 यूनिट्स बिके थे, जो कि 18 प्रतिशत की सालाना वृद्धि है

भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस से उबरकर अब भारतीय ऑटो वाहन उद्योग तेजी से रिकवरी की राह पर है और अक्टूबर 2020 की बिक्री जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई है। अक्टूबर में घरेलू निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने सबसे ज्यादा 1,82,448 वाहनों की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 18.9 फीसदी की शानदार ग्रोथ है।

इसी तरह घरेलू निर्माता टाटा मोटर्स (Tata motors) ने भी सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 79 फीसदी की बढ़त दर्ज की है और अक्टूबर 2020 में कुल 23,600 वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले साल की इस अवधि में टाटा ने इसी दौरन 13,169 यूनिट्स की बिक्री की थी। सितंबर 2020 में, टाटा मोटर्स ने 21,200 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो अक्टूबर 2012 के बाद से कंपनी की सबसे ज्यादा संख्या है।

इसी तरह देश में दूसरी सबसे बड़ी निर्माता कंपनी हुंडई इंडिया (Hyundai india) ने भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 13 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। हुंडई ने अक्टूबर 2020 में कुल मिलाकर 68,835 यूनिट की बिक्री की है, जो कि घरेलू बाजार में 56,606 यूनिट और 12,230 यूनिट्स का निर्यात भी किया है।

2020 hyundai creta 1

नवम्बर में हुंडई की बिक्री में और भी वृद्धि होने की उम्मीद है, क्योंकि कंपनी जल्द ही नई पीढ़ी की हुंडई आईi20 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बिक्री की लिस्ट में किआ मोटर्स (Kia Motors) चौथे स्थान पर रही है और इसकी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट को मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने अक्टूबर 2020 में कुल मिलाकर 21,021 यूनिट्स की बिक्री की है।

इसके विपरीत किआ ने अक्टूबर 2019 में 12,854 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो कि 64 प्रतिशत की वृद्धि है। लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) 18,600 यूनिट्स के साथ पांचवां स्थान मिला, जो कि पिछले साल इसी महीने 17,923 यूनिट्स थी। इस तरह महिन्द्रा की बिक्री में केवल 4 प्रतिशत की मामूली वॉल्यूम वृद्धि दर्ज हुई है।

Kia Sonet 1

टोयोटा (Toyota) ने रेनो (Renault), होंडा (Honda), फोर्ड (Ford), एमजी (MG), फॉक्सवैगन (Volkswagen), स्कोडा (Skoda), निसान (Nissan) और एपसीए (FCA) को पीछे छोड़कर छठा स्थान हासिल किया है, जिसकी 4 फीसदी वृद्धि के साथ 12,373 यूनिट बेची गई है, जो कि पिछले साल 11,866 यूनिट थी।

लिस्ट में रेनो 11,005 यूनिट के सातवें नम्बर पर रही, जो कि मात्र 4 फीसदी की गिरावट है, जबकि होंडा की 8 फीसदी की वृद्धि के साथ 10,806 यूनिट बेची गई।  लिस्ट में फोर्ड मोटर्स 7084 यूनिट के साथ नौवें पर, एमजी मोटर्स 3750 यूनिट के साथ दसवें नम्बर, फॉक्सवैगन 2054 यूनिट के साथ ग्यारहवें नम्बर पर, स्कोडा 1421 यूनिट के साथ बारहवें नम्बर पर, निसान 983 यूनिट के साथ तेरहवें नम्बर और एफसीए 832 यूनिट के साथ चौदहवें नम्बर पर रही।