अक्टूबर 2021 में कारों की बिक्री के आंकड़े – मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, किआ, टोयोटा

अक्टूबर 2021 में मारुति सुजुकी ने कुल मिलाकर 1,08,991 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के 1,63,656 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की गिरावट है

अक्टूबर 2021 में मारुति सुजुकी बिक्री के मामले में एक बार फिर से शीर्ष पर बनी रही। कंपनी ने पिछले महीने कुल मिलाकर 1,08,991 यूनिट की बिक्री की है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 1,63,656 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं दूसरी ओर हुंडई की पिछले महीने केवल 37,021 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 56,605 यूनिट के मुकाबले 35 प्रतिशत की भारी गिरावट है।

हालांकि इसमें सेमीकंडक्टर की आपूर्ति की कमी बताई जा रही है और नवंबर में हुंडई की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। टाटा मोटर्स ने अपनी बिक्री में पिछले महीने लंबी छलांग लगाई है और कुल मिलाकर 33,926 यूनिट की बिक्री की है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 23,600 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 44 प्रतिशत की भारी वृद्धि है। इस बार टाटा की बिक्री हुंडई के मुकाबले केवल 3,000 यूनिट काम रही है।

सूची में महिंद्रा को 20,130 यूनिट के साथ चौथा स्थान प्राप्त हुआ है, जो अक्टूबर 2020 में बेची गई 18,317 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि है, जबकि किआ इंडिया ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 22 फीसदी की गिरावट के साथ 16,331 यूनिट की बिक्री की है, जो कि अक्टूबर 2020 में 21,021 यूनिट थी।Hyundai-Creta-7.jpg

ब्रांड अक्टूबर 2021अक्टूबर 2020
1. मारुति सुजुकी (-33%)1,08,9911,63,656
2. हुंडई (-35%)37,02156,605
3. टाटा (44%)33,92623,600
4. महिंद्रा (10%)20,13018,317
5. किआ (-22%)16,33121,021
6. टोयोटा (1%)12,44012,373
7. रेनो (-19%)8,91011,005
8. हौंडा (-25%)8,10810,836
9. निसान (254%)3,9131,105
10. फॉक्सवैगन (50%)3,0772,054
11. स्कोडा (116%)3,0651,421
12. एमजी (-24%)2,8633,750
13. एफसीए (59%)1,324832
14. सिट्रोएन64

सूची में टोयोटा 1 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ छठवें स्थान पर रही है और कंपनी ने 12,440 यूनिट की बिक्री की है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 12,373 यूनिट का था। वहीं रेनो की पिछले महीने 8,910 यूनिट बेची गई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 11,005 यूनिट के मुकाबले 19 फीसदी की गिरावट है।

हौंडा ने भी अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 25 फीसदी की गिरावट देखी है और अक्टूबर 2021 में इसकी 8,108 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 10,836 यूनिट के मुकाबले 25 फीसदी की गिरावट है। निसान ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 254 फीसदी की भारी वृद्धि देखी है और कंपनी ने अक्टूबर 2021 में 3,913 यूनिट की बिक्री की है, जबकि अक्टूबर 2020 में यह आंकड़ा 1,105 यूनिट का था।skoda-kushaq-15.jpgवहीं फॉक्सवैगन ने अक्टूबर 2021 में कुल मिलाकर 3,077 यूनिट की बिक्री की है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 2,054 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 50 फीसदी की वृद्धि है, जबकि स्कोडा की अक्टूबर 2021 में 3,065 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 1,421 यूनिट के मुकाबले 116 फीसदी की वृद्धि है।

एमजी ने पिछले महीने 24 फीसदी की गिरावट के साथ 2,863 यूनिट की बिक्री की है, जबकि अक्टूबर 2020 में कंपनी ने 3,750 यूनिट की बिक्री की थी। वहीं एफसीए की पिछले महीने 59 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,324 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि अकटूबर 2020 में कंपनी ने 832 यूनिट की बिक्री की थी। वहीं पिछले महीने भारत में सिट्रॉएन ने कुल मिलाकर 64 यूनिट की बिक्री की है।