मार्च 2022 में कारों की बिक्री के आंकड़े – मारूति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, किआ, टोयोटा, एमजी

kia carens-5

मार्च 2022 में मारूति सुजुकी घरेलू बाजार में कुल 1,33,861 यूनिट की बिक्री के साथ चार्ट में हुंडई, टाटा, महिंद्रा और किआ से आगे रही है

कारों की बिक्री के लिहाज से भारत घरेलू बाजार के साथ साथ दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। भारत में कारोबार कर रही लगभग सभी कार निर्माताओं ने अपनी बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है। मार्च 2022 में भारत में कुल मिलाकर 3,20,278 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 3,20,487 यूनिट के मुकाबले स्थिर बिक्री को दर्शाता है।

इन बिक्री के आकड़ों से पता चलता है कि निर्माताओं ने सेमीकंडक्टर की वैश्विक कमी के बीच अपनी गति बनाए रखी है और उद्योग पटरी पर आया है। मार्च 2022 में एक बार फिर मारूति सुजुकी घरेलू बाजार में कुल 1,33,861 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे बड़ी कंपनी रही है। हालाँकि मार्च 2021 में इसकी 1,46,203 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 8 फीसदी की गिरावट है।

वहीं हुंडई ने भी घरेलू बाजार में कुल 44,600 यूनिट की बिक्री के साथ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। हालाँकि मार्च 2021 में इसकी 52,600 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 15 फीसदी की गिरावट है। वहीं टाटा मोटर्स ने मार्च 2022 में 43 फीसदी की छलांग लगाई है और अब तक की सबसे ज्यादा 42,295 यूनिट की बिक्री की है। इसके मुकाबले मार्च 2021 में इसकी 29,655 यूनिट की बिक्री हुई थी।tata nexon-9

टॉप कंपनी मार्च 2022 मार्च 2021
1. मारूति सुजुकी (-8%) 1,33,861 1,46,203
2. हुंडई (-15%) 44,600 52,600
3. टाटा मोटर्स (43%) 42,295 29,655
4. महिंद्रा (67%) 27,603 16,700
5. किआ (18.44%) 22,622 19,100
6. टोयोटा (14%) 17,131 15,001
7. रेनो (-31%) 8,518 12,356
8. होंडा (-7%) 6,589 7,103
9. स्कोडा (384%) 5,608 1,159
10. एमजी (-15%) 4,721 5,528
11. फॉक्सवैगन (81%) 3,672 2,025
12. निसान (-25%) 3,007 4,012
13. सिट्रॉएन 52 59
कुल 3,20,278 3,20,487

वहीं महिंद्रा मार्च 2022 में कुल 27,603 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 16,700 यूनिट के मुकाबले 67 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं किआ इंडिया मार्च 2022 में कुल 22,622 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 19,100 यूनिट के मुकाबले 18.44 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसी तरह टोयोटा ने मार्च 2022 में जुलाई 2017 के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा 17,131 यूनिट की बिक्री की है और यह सूची में छठवें स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 15,001 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 14 फीसदी की वृद्धि है। वहीं रेनो ने पिछले महीने कुल 8,518 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 12,356 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 31 फीसदी की गिरावट है।toyota fortuner modified to legender4वहीं होंडा ने पिछले महीने भारत में कुल 6,589 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 7,103 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट है। वहीं स्कोडा ने मार्च 2022 में अब तक की सबसे ज्यादा 5,608 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 1,159 यूनिट के मुकाबले 384 फीसदी की भारी वृद्धि है। इसी तरह मार्च 2022 में एमजी ने भारत में कुल मिलाकर 4,721 यूनिट की बिक्री की है, जबकि मार्च 2021 में यह आंकड़ा 5,528 यूनिट का था। इस तरह एमजी ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 15 फीसदी की गिरावट देखी है।

वहीं फॉक्सवैगन पिछले महीने भारत में कुल 3,672 यूनिट बेचने में सफल रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,025 यूनिट के मुकाबले 81 फीसदी की भारी वृद्धि है। वहीं निसान ने मार्च 2022 में कुल 3,007 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 4,012 यूनिट के मुकाबले 25 फीसदी की वृद्धि है। इसी तरह सिट्रॉएन ने पिछले महीने 52 यूनिट की बिक्री की है, जबकि मार्च 2021 में यह संख्या 59 यूनिट की थी।