जनवरी 2023 में कारों की बिक्री के आंकड़े – मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, किआ, टोयोटा

मारुति सुजुकी जनवरी 2023 में 1,47,348 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही है, जो कि पिछले साल इसी अवधि के दौरान बेचीं गई 1,28,924 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 14.3 फीसदी की वृद्धि है

भारत में इस साल के पहले महीनें में मारुति सुजुकी ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। साल के पहले महीने में कंपनी ने 1,47,348 यूनिट की बिक्री के साथ अपना नेतृत्व जारी रखा है, जो जनवरी 2022 में बेचीं गई 1,28,924 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 14.3 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि है।

कंपनी की बिक्री में हाल ही में लॉन्च हुई ग्रैंड विटारा मिडसाइज एसयूवी, अपडेटेड बलेनो, नई ब्रेजा, ऑल्टो K10 और हाल ही में लॉन्च हुए सीएनजी वाहनों ने मदद की है। वहीं हुंडई ने पिछले महीने 50,106 यूनिट की बिक्री की है, जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने 44,022 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार पर 13.8 प्रतिशत की वृद्धि है। हुंडई ने भी 2022 में फेसलिफ्टेड वेन्यू को पेश किया था और कुछ दिनों पहले ही ग्रैंड i10 निओस और औरा फेसलिफ्ट की कीमतों की घोषणा की है।

इसी प्रकार टाटा मोटर्स ने जनवरी 2023 में कुल मिलाकर 47,990 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो कि जनवरी 2022 में बेचीं गई 40,780 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 17.7 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि महिंद्रा ने 2022 की इसी अवधि के दौरान 19,860 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि जनवरी 2023 में 66.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 33,040 यूनिट तक पहुंच गई है।

tata nexon-20

कार ब्रांड जनवरी 2023जनवरी 2022
1. मारुति सुजुकी (14.3%)1,47,3481,28,924
2. हुंडई (13.8%)50,10644,022
3. टाटा (17.7%)47,99040,780
4. महिंद्रा (66.4%)33,04019,860
5. किआ (48.2%)28,63419,319
6. टोयोटा (73.7%)12,7287,328
7. हौंडा (-25%)7,82110,427
8. एमजी (-4.5%)4,1144,306
9. स्कोडा (26.9%)3,8183,009
10. रेनो (-63%)3,0088,119
11. फॉक्सवैगन (-17.5%)2,9063,523
12. निसान (-34%)2,8034,250
13. सिट्रोएन (1910%)80440
14. जीप (-20.4%)685861

महिंद्रा की बिक्री में भी नई जेनरेशन थार, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन जैसे नए मॉडलों ने काफी योगदान दिया है। वहीं किआ इंडिया ने पिछले महीनें कुल मिलाकर 28,634 यूनिट के साथ अपनी उच्चतम मासिक बिक्री दर्ज की है। जो जनवरी 2022 में बेचीं गई 19,319 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 48.2 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं टोयोटा की जनवरी 2023 में कुल मिलाकर 12,728 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 7,328 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 73.7 फीसदी की वृद्धि है। वहीं होंडा पिछले महीने 7,821 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही है, जो कि जनवरी 2022 में बेचीं गई 10,427 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की गिरावट है।

toyota hyryder-5
Pic Source: Bhumika Yogesh Singh

वहीं स्कोडा, रेनो, फॉक्सवैगन, निसान, सिट्रोएन और जीप से आगे एमजी 4,114 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है। बता दें कि इस साल भारत में कई नई कारों को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें सबसे प्रमुख मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, मारुति सुजुकी जिम्नी ऑफ-रोडर, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट और सिट्रोएन ec3 आदि शामिल हैं।