वित्त वर्ष 2022 में कारों की बिक्री के आंकड़े – मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, किआ, टोयोटा

kia Carens_-24
Pic Source: Aniket Khot

मारुति सुजुकी वित्त वर्ष 2022 में कुल 13,31,558 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे बड़ी कार निर्माता रही है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 12,93,840 यूनिट की तुलना में 2.91 प्रतिशत की वृद्धि है

वित्तीय वर्ष 2021-22 में मारुति सुजुकी एक बार फिर से सबसे ज्यादा कार बेचने वाली निर्माता बनकर उभरी है। कंपनी ने 2020-21 वित्त वर्ष के दौरान कुल मिलाकर 12,93,840 यूनिट की बिक्री की थी, जो वित्त वर्ष 2022 में 2.91 प्रतिशत बढ़कर 13,31,558 यूनिट हो गई है। हालाँकि भारत में मारूति सुजुकी की बाजार हिस्सेदारी घटकर 43.65 फीसदी रह गई है। मारूति सुजुकी देश में कुछ नई कारों को लॉन्च करके अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने की योजना पर कार्य कर रही है।

वहीं हुंडई मोटर इंडिया वित्त वर्ष 2022 में कुल मिलाकर 4,81,500 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 4,71,535 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2.11 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी के पोर्टफोलियो में क्रेटा व वेन्यू अभी भी टॉप सेलिंग मॉडल बने हुए हैं। जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले टाटा मोटर्स का उद्योग लगातार बेहतर मासिक बिक्री के साथ आगे बढ़ रहा है।

टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2022 में अपनी नेक्सन और हाल ही में लॉन्च हुई पंच की बदौलत कुल मिलाकर 3,70,372 यूनिट यात्री कारों की बिक्री की है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 2,24,109 यूनिट के मुकाबले 65.26 प्रतिशत की वृद्धि है। महिंद्रा वित्त वर्ष 2022 में 2,25,678 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 1,57,215 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 43.54 प्रतिशत की वृद्धि है।

tata nexon ev-3
Pic Source: Prabhu Elango
कार ब्रांड वित्त वर्ष 2021-22 वित्त वर्ष 2020-21
1. मारुति सुजुकी (2.91%) 13,31,558 12,93,840
2. हुंडई (2.11%) 4,81,500 4,71,535
3. टाटा (65.26%) 3,70,372 2,24,109
4. महिंद्रा (43.54%) 2,25,678 1,57,215
5. किआ (19.97%) 1,86,787 1,55,686
6. टोयोटा (32.89%) 1,23,760 93,124
7. रेनो (-5.19%) 87,475 92,268
8. होंडा (4.30%) 85,609 82,074
9. स्कोडा और फॉक्सवैगन (107.51%) 65,904 31,759
10. एमजी मोटर (13.40%) 40,369 35,597
11. निसान (99.52%) 37,678 18,884
12. अन्य (-74.87%) 13,912 55,366

वहीं किआ इंडिया वित्त वर्ष 2022 में 1,86,787 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 1,55,686 यूनिट के मुकाबले 20 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी ने देश में हाल ही में कैरेंस को लॉन्च किया है, जो सेल्टोस और सोनेट के साथ ब्रांड की बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान दे रही है। वहीं टोयोटा कुल मिलाकर 1,23,760 यूनिट की बिक्री के साथ छठें स्थान पर रही है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 93,124 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 32.89 फीसदी की वृद्धि है।

वहीं रेनो इंडिया ने इसी अवधि में 87,475 यूनिट की बिक्री की है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 92,268 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5.19 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि होंडा कार्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2022 में 4.3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 85,609 यूनिट की बिक्री की है, जबकि वित्त वर्ष 2021 में यह आंकड़ा 82,074 यूनिट का था। होंडा जल्द ही देश में अपनी सिटी सेडान के हाइब्रिड वर्जन को लानें की योजना बना रही है।Skoda Kushaq (6)वित्त वर्ष 2022 में स्कोडा और फॉक्सवैगन ने कुशाक और तैगुन की बदौलत कुल मिलाकर 65,904 यूनिट की बिक्री की है, जो वित्त वर्ष 2021 में बेची गई 31,759 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 107.51 प्रतिशत की वृद्धि है। स्कोडा ने हाल ही में देश में स्लाविया को लॉन्च किया है, जबकि फॉक्सवैगन वर्टस सेडान को लानें वाली है। इसी तरह एमजी मोटर इंडिया, निसान इंडिया सहित अन्य ब्रांडों ने भी भारत में अपनी बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।