फरवरी 2022 में कारों की बिक्री के आंकड़े – मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, टोयोटा, किआ

kia carens_-18

मारुति सुजुकी ने फरवरी 2022 में 1,33,948 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 के 1,44,761 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7.5 फीसदी की गिरावट है

फरवरी 2022 में भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 3,02,857 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 3,08,611 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 1.9 प्रतिशत की गिरावट है। हालाँकि जनवरी 2022 में भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 2,94,869 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 2.7 प्रतिशत की वृद्धि है।

फरवरी 2022 में मारुति सुजुकी 1,33,948 यूनिट की बिक्री के साथ हमेशा की तरह देश में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही है। हालाँकि फरवरी 2021 कंपनी ने 1,44,761 यूनिट कि बिक्री कि थी, जो कि सालाना आधार पर 7.5 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं हुंडई ने फरवरी 2022 में 44,050 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरा स्थान कायम रखा है, हालाँकि फरवरी 2021 में इसकी 51,600 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 14.6 प्रतिशत की गिरावट है।

वहीं टाटा मोटर्स ने 46.9 फीसदी की शानदार वृद्धि के साथ 39,980 यूनिट की बिक्री की है, जबकि फरवरी 2021 में यह आंकड़ा केवल 27,224 यूनिट का था। वहीं महिंद्रा ने भी 79.2 फीसदी की वृद्धि के साथ फरवरी 2022 में 27,663 यूनिट कि बिक्री कि है, जबकि फरवरी 2021 में यह आंकड़ा केवल 15,380 यूनिट का था।

कंपनी फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. मारुति सुजुकी (-7.5%) 1,33,948 1,44,761
2. हुंडई (-14.6%) 44,050 51,600
3. टाटा मोटर्स (46.9%) 39,980 27,224
4. महिंद्रा (79.2%) 27,663 15,380
5. किआ इंडिया (8.5%) 18,121 16,702
6. टोयोटा (-37.87%) 8,745 14,075
7. होंडा (-22.92%) 7,187 9,324
8. रेनो (-40.52%) 6,568 11,043
9. एमजी (4.6%) 4,528 4,329
10. स्कोडा (427.9%) 4,503 853
11. फॉक्सवैगन (-84.2%) 4,028 2,186
12. निसान इंडिया (-42.13%) 2,456 4,244
13. जीप (-7.5%) 1,020 1,103
14. सिट्रॉएन 59
कुल (-1.86%) 3,02,857 3,08,611

किआ इंडिया पिछले महीने 18,121 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें नंबर पर थी, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 16,702 यूनिट की तुलना में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि टोयोटा ने पिछले महीने भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 8,745 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 14,075 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 37.87 फीसदी की गिरावट है।

वहीं होंडा ने फरवरी 2022 में कुल मिलाकर 7,187 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 में बेचीं गई 9,324 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 22.92 फीसदी की गिरावट है। वहीं रेनो ने फरवरी 2022 में भारत में 6,568 यूनिट के साथ सूची में आठवाँ स्थान प्राप्त किया है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 11,043 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 40.52 फीसदी की गिरावट है।इसी तरह एमजी मोटर इंडिया ने फरवरी 2022 में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,528 यूनिट की बिक्री की है, जबकि फरवरी 2021 में यह आंकड़ा केवल 4,329 यूनिट का था। वहीं स्कोडा ने फरवरी 2022 में कुल मिलाकर 4,503 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 853 यूनिट के मुकाबले 427.9 प्रतिशत की भारी वृद्धि है।

फॉक्सवैगन ने फरवरी 2022 में भारत में कुल मिलाकर 4,028 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 2,186 यूनिट के मुकाबले 84.26 फीसदी की वृद्धि है। इसी तरह निसान इंडिया और जीप ने क्रमश: 2,456 यूनिट और 1,020 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो सालाना आधार पर क्रमशः 42.13 और 7.5 फीसदी की गिरावट है। वहीं सिट्रॉएन ने पिछले महीने में देश में C5 एयरक्रॉस की 59 यूनिट की बिक्री की है।