अप्रैल 2022 में कारों की बिक्री के आंकड़े – मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, टोयोटा, किआ, स्कोडा

अप्रैल 2022 में मारूति सुजुकी ने 1,21,995 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेचीं गई 1,35,879 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 10.22 फीसदी की गिरावट है

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कारोबार कर रही विभिन्न कार निर्माताओं ने अप्रैल 2022 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है। सेमीकंडक्टर क्राइसिस के बीच भी निर्माताओं ने अपनी गति बरकरार रखी है और पिछले महीने भारत में कुल 2,93,435 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई कुल 2,86,699 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2.35 फीसदी की वृद्धि है।

हालाँकि मार्च 2022 में कुल मिलाकर 3,21,847 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 8.83 फीसदी की गिरावट है। अप्रैल 2022 में टॉप 15 कार निर्माताओं में 7 ऐसे रहे, जिन्होंने अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज की है, वहीं 8 ऐसे रहे, जिन्होंने वृद्धि दर्ज की है। मारूति सुजुकी ने घेरेलू बाजार में 1,21,995 यूनिट की बिक्री के साथ अपना दबदबा बरकरार रखा है, लेकिन अप्रैल 2021 में इसकी 1,35,879 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 10.22 फीसदी की गिरावट है।

वर्तमान में दूसरे नंबर के लिए हुंडई और टाटा मोटर्स के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है, लेकिन हुंडई 44,001 यूनिट की बिक्री के साथ टाटा से आगे निकल गई है। हालाँकि अप्रैल 2021 में हुंडई की 49,002 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 10.21 फीसदी की गिरावट है। वहीं टाटा मोटर्स ने सालाना आधार पर 65.72 फीसदी की मजबूत वृद्धि के साथ 41,587 यूनिट की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा केवल 25,095 यूनिट का था।2022 Maruti Suzuki XL6

कार निर्माताअप्रैल 2022अप्रैल 2021
1. मारूति सुजुकी (-10.22 %)1,21,9951,35,879
2. हुंडई (-10.21%)44,00149,002
3. टाटा मोटर्स (65.72%)41,58725,095
4. महिंद्रा (23.19%)22,52618,285
5. किआ (18.05%)19,01916,111
6. टोयोटा (57.14%)15,0859,600
7. होंडा (-13.21%)7,8749,072
8. रेनो (-12.13%)7,5948,642
9. स्कोडा (436.11%)5,152961
10. फॉक्सवैगन (131.38%)3,5471,533
11. निसान (37.37%)2,1103,369
12. एमजी (-21.72%)2,0082,565
13. जीप886886
14. फोर्स (1.2%)280138
15. सिट्रोएन (-77.83%)51230
कुल (2.35%)2,93,4352,86,699

वहीं महिंद्रा अप्रैल 2022 में 22,526 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जो पिछले साल अप्रैल में बेची गई 18,285 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 23.19 प्रतिशत की वृद्धि है। महिंद्रा के लिए इस समय थार और एक्सयूवी700 अच्छी बिक्री कर रही हैं और भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही स्कॉर्पियो के नए जेनरेशन के बाद इसके और बढने की उम्मीद है।

किआ अप्रैल 2022 में 19,019 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल अप्रैल में बेची गई 16,111 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 18.05 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं पिछले महीने टोयोटा ने भी 15,085 यूनिट की बिक्री के साथ सालाना आधार पर 57.14 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की है, जबकि अप्रैल 2021 में केवल 9,600 यूनिट की बिक्री हुई थी।skoda-kushaq-15.jpgहोंडा ने अप्रैल 2022 में कुल 7,874 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 9,072 यूनिट के मुकाबले 13.21 फीसदी की गिरावट है। वहीं रेनो की 7,594 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 8,642 यूनिट के मुकाबले 12.13 फीसदी की गिरावट है। कम बिक्री के आकड़ों के बाद भी स्कोडा और फॉक्सवैगन ने क्रमशः 436.11 फीसदी और 131.38 फीसदी मजबूत वृद्धि दर्ज की है और अप्रैल में इन्होंने क्रमशः 5,152 यूनिट और 3,547 यूनिट की बिक्री दर्ज की है।

स्कोडा और फॉक्सवैगन की बिक्री में वृद्धि का कारण हाल ही में लॉन्च हुई स्लाविया और कुशाक है, वहीं तैगुन भी फॉक्सवैगन की किस्मत बदलने में कामयाब हुई है। वहीं निसान ने पिछले महीने 37.37 फीसदी की गिरावट के साथ 2,110 यूनिट, एमजी ने 21.72 फीसदी की गिरावट के साथ 2,008 यूनिट, जीप ने 886 यूनिट, फोर्स ने 1.2 फीसदी की वृद्धि के साथ 280 यूनिट और सिट्रॉएन ने 77.83 फीसदी की गिरावट के साथ 51 यूनिट की बिक्री की है।