BYD Sealion 7 भारत में 17 फरवरी को होगी लॉन्च – 567 किमी की रेंज, 4.5 सेकंड में 0-100

BYD Sealion 7

BYD Sealion 7 भारत में 82.56 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध होगी, जिसमें एक बार चार्ज करने पर 567 किमी तक की रेंज मिलेगी

BYD इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Sealion 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी का डेब्यू किया था, जिसकी कीमत का खुलासा 17 फरवरी को होगा और इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इलेक्ट्रिक एसयूवी को प्रीमियम और परफॉर्मेंस के साथ दो ट्रिम्स में पेश किया जाएगा। यह ब्रांड के भारतीय पोर्टफोलियो में चौथी इलेक्ट्रिक कार होगी।

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कॉसमॉस ब्लैक, अटलांटिस ग्रे, ऑरोरा व्हाइट और शार्क ग्रे रंगो में ख़रीदा जा सकेगा। फास्टबैक सिल्हूट को स्पोर्ट करते हुए, BYD Sealion 7 में एक लो-स्लंग बोनट, समुद्र से प्रेरित एलिमेंट्स, स्लीक एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी कनेक्टेड टेल लाइट्स, 19 इंच के व्हील्स आदि शामिल हैं। विदेशी बाजारों में इसे कई बैटरी पैक में बेचा जाता है।

BYD Sealion 7 को 82.56 kWh बैटरी पैक से पावर मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 567 किमी तक की रेंज प्रदान करता है। रेंज-टॉपिंग परफॉर्मेंस वेरिएंट 523 बीएचपी की पावर और 690 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन करता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी केवल 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

BYD Sealion 7 EV 1

BYD Sealion 7 इंटेलिजेंट टॉर्क एक्टिव कंट्रोल (iTAC) और इनोवेटिव CTB (सेल टू बॉडी) आर्किटेक्चर सहित उन्नत तकनीकों से सुसज्जित है। यह 8-इन-1 इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का भी दावा करता है, जो VCU, BMS, MCU, PDU, डीसी-डीसी कंट्रोलर, ऑनबोर्ड चार्जर, ड्राइव मोटर और ट्रांसमिशन जैसे आवश्यक कंपोनेंट्स को एक अत्यधिक कुशल प्रणाली में एकीकृत करता है।

BYD Sealion 7 की फीचर्स सूची में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, पैनोरैमिक ग्लास छत, ड्राइवर सहायक और सुरक्षा सुविधाओं का एक ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 11 एयरबैग और बहुत कुछ शामिल है।

BYD Sealion 7 EV

BYD Sealion 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 4,830 मिमी, चौड़ाई 1,925 मिमी, ऊंचाई 1,620 मिमी और व्हीलबेस 2,930 मिमी लंबा है। प्रीमियम वेरिएंट की अधिकतम रेंज 567 किमी (एनईडीसी) की है और यह 310 पीएस की अधिकतम पावर उत्पन करता है, जो 6.7 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेता है। इसमें 500 लीटर से अधिक बूट स्पेस मिलता है।