सितंबर 2021 में भारी छूट पर खरीदें ये 5 एसयूवी – हैरियर से लेकर एक्सयूवी500 तक

Tata-harrier-Dark-edition.jpg

यहाँ सितंबर 2021 में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध टॉप 5 एसयूवी की खरीद पर उपलब्ध छूट और ऑफ़र को सूचीबद्ध किया गया है

एसयूवी सेगमेंट इन दिनों भारतीय बाजार सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाला सेगमेंट है और इस रेंज में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, महिन्द्रा स्कॉर्पियो, मारूति विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, रेनो डस्टर और निसान किक्स जैसे कई बड़े नाम लिए जा सकते हैं। सम्बंधित कंपनियों की बिक्री में ये सभी मॉडल अच्छा य़ोगदान देते हैं और कंपनियां समय-समय पर इनकी बिक्री बढ़ाने के लिए की तरह के छूट और ऑफ़र की पेशकश करती हैं। लिहाजा यहां उन टॉप 5 एसयूवी के बारे में बताया जा रहा है, जिकी खरीद पर सितंबर 2021 में भारी छूट की पेशकश की जा रही है।

1. महिंद्रा एक्सयूवी500

महिंद्रा ने हाल ही में भारत में अपनी नई एसयूवी एक्सयूवी700 को लॉन्च किया है, जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है, लेकिन अभी यह बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अगर आप मौजूदा एक्सयूवी500 को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस एसयूवी की खरीद पर 1.80 लाख रूपए की नकद छूट है। इसके अलावा इस कार की खरीद पर 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 6,500 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।

2. रेनो डस्टर

ऐसी खबरें हैं कि रेनो इंडिया अक्टूबर 2021 में अपनी एसयूवी रेनो का उत्पादन बंद करने जा रही है और 2022 में भारत में इसके नए जेनरेशन को पेश किया जाएगा। इसके पहले सितंबर 2021 में इस कार की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 30,000 रूपए के एक्सचेंज बोनस और 30,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके साथ ही इस एसयूवी की खरीद पर 1.1 लाख रूपए का लॉयल्टी बोनस भी उपलब्ध है।

renault duster

3. निसान किक्स

सितंबर 2021 में निसान किक्स एसयूवी की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। इसके अलावा 70,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। इसके साथ ही अगर खरीद किक्स की बुकिंग कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से आनलाइन करते हैं तो उन्हें 5,000 रूपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

4. टाटा हैरियर

सितंबर 2021 में टाटा हैरियर की खरीद पर 25,000  रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। इसके अलावा 40,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। कंपनी ने हाल ही में हैरियर के तीन पंक्ति वाले एडिशन सफारी के गोल्ड एडिशन को पेश किया है, जिसकी कीमत 21.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वास्तव में सफारी गोल्ड एडिशन को अगले कुछ दिनों में शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्रदर्शित किया जाएगा।Maruti Scross

5. मारूति एस-क्रॉस

सितंबर 2021 में मारूति एस-क्रॉस की खरीद पर 25,000  रूपए की नकद छूट, 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 7,500 रूपए का कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी 2022 में एक नई मिड साइज एसयूवी लॉन्च करने जा रही है, जो कि संभवतः भारतीय बाजार में मारूति एस-क्रॉस की जगह लेगी। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि ये भी ऑफर केवल 30 सितंबर 2021 तक मान्य हैं। इसलिए खरीददारों को ब्रांड के नजदीकी डीलरशिप और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जानें की सलाह दी जाती है।