जनवरी 2022 में भारी छूट पर खरीदें ये 5 एसयूवी – टाटा सफारी से लेकर एक्सयूवी300 तक

Tata Safari Gold Edition

यहाँ उन 5 एसयूवी को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें जनवरी 2022 में भारी छूट के साथ खरीदा सकता है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है

जनवरी 2022 की शुरूआत के साथ ही कार निर्माता कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है, जिससे न केवल सभी कंपनियां प्रभावित हुई हैं, बल्कि अब पहले की तुलना में कार खरीदना ज्यादा महंगा भी हो गया है। कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि का कारण इनपुट लागतों में वृद्धि और ट्रांसपोर्ट लागत का महँगा होना बताया है।

हालाँकि कुछ कंपनियां अपने खरीददारों को राहत देने के लिए अपनी एसयूवी की खरीद पर जनवरी 2022 में आकर्षक छूट की पेश कर रही हैं, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यहाँ उन 5 एसयूवी को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें जनवरी 2022 में भारी छूट के साथ खरीदा सकता है।

स्कोडा कुशाक

जनवरी 2022 में स्कोडा कुशाक की खरीद पर कुल मिलाकर 70,000 रुपए तक की छूट की पेशकश की जा रही है, जिसमें नकद छूट और लॉयल्टी बोनस शामिल है। हालाँकि यह ऑफर केवल MY2021 मॉडल पर ही उपलब्ध है और स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध होगा। MY2022 मॉडल पर अभी कोई छूट उपलब्ध नहीं है।Volkswagen Taigun GT

फॉक्सवैगन तैगुन

स्कोडा कुशाक की तरह फॉक्सवैगन भी अपनी तैगुन की खरीद पर जनवरी 2022 में ऑफर की पेशकश कर रही है। खरीददारों के लिए इस महीने तैगुन की खरीद पर 50,000 रूपए तक का लाभ है, जिसमें नकद छूट और लॉयल्टी बोनस दोनों है। हालाँकि ये ऑफर केवल MY2021 मॉडल के लिए है और स्टॉक की उपलब्धता पर ही निर्भर करता है।

महिंद्रा एक्सयूवी300

इस महीने महिंद्रा एक्सयूवी300 की खरीद पर कुल मिलाकर 69,000 रूपए तक की छूट उपलब्ध है, जिसमें 30,000 रुपए की नकद छूट, 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। चुनिंदा वेरिएंट की खरीद पर खरीददार 10,000 रुपए तक की मुफ्त एक्सेसरीज़ भी प्राप्त कर सकते हैं।Mahindra XUV300

टाटा हैरियर/सफारी

इस महीने MY2021 टाटा हैरियर और MY2021 सफारी की खरीद पर कुल मिलाकर 60,000 रूपए तक का लाभ उपलब्ध है, जिसमें 20,000 रुपए की नकद छूट और 40,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। यह ऑफर इन दोनों एसयूवी के MY2022 मॉडल पर भी उपलब्ध हैं, जबकि कुछ चुनिंदा कर्मचारियों के लिए कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है।

निसान किक्स

निसान किक्स के 1.3-लीटर, टर्बो वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रुपए की नकद छूट, 70,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 5000 रूपए ऑनलाइन बुकिंग बोनस और 10,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध हैं। MY2022 निसान किक्स (एक्सएल और एक्सवी) की खरीद पर 8,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं MY2021 किक्स एक्सएल व एक्सवी वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 5000 रूपए ऑनलाइन बुकिंग बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।