जनवरी 2022 में भारी छूट पर खरीदें ये 5 हैचबैक – हुंडई सैंट्रो से लेकर टाटा टियागो तक

tata Tiago

यहाँ उन 5 हैचबैक को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें जनवरी 2022 में आकर्षक नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है

नए साल की शुरूआत के साथ विभिन्न कार निर्माता कंपनियां अब अपने 2021 के स्टॉक को खाली करना चाहती हैं और इसके लिए कंपनियां कई तरह ऑफर के पेशकश की कर रही है। इसके अलावा विभिन्न कार निर्माताओं द्वारा 2022 मॉडल की खरीद पर भी आकर्षक छूट की पेश किया जा रहा है। यहां उन 5 हैचबैक को सूचीबद्ध किया गया है, जो जनवरी 2022 में भारी छूट पर उपलब्ध है।

हुंडई सैंट्रो

जनवरी 2022 में MY2021 हुंडई सैंट्रो के ईरा वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट की खरीद पर 25,000 रूपए की नकद छूट है। हालांकि सीएनजी वेरिएंट पर नकद छूट नहीं है, लेकिन सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेंट छूट है। इसके अलावा MY2022 सैंट्रो ईरा वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट है। हालांकि सीएनजी वेरिएंट पर नकद छूट नहीं है, लेकिन सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेंट डिस्काउंट उपलब्ध है।

हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

जनवरी 2022 में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की खरीद पर 35,000 रूपये तक की नकद छूट उपलब्ध है, जो केवल 1.0-लीटर, पेट्रोल, 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर डीजल वेरिएंट के लिए मान्य है, लेकिन सीएनजी वेरिएंट पर मान्य नहीं है। हालाँकि सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए (MY2022 पर केवल 3,000 रूपए) की कॉर्पोरेंट छूट उपलब्ध है।hyundai grand i10 Nios-4

डैटसन गो

जनवरी MY2021 में डैटसन-गो के सभी वेरिएंट की खरीद पर समान रूप से 20,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। यह भारत की सबसे सस्ती हैचबैक में से एक है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो

मारूति सुजुकी ऑल्टो 800 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की खरीद पर इस महीने 10,000 रूपए की नकद छूट और अन्य पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि सभी वेरिएंट पर समान रूप से 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। हालाँकि ऑल्टो के सीएनजी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं है।maruti alto bs6

टाटा टियागो

जनवरी 2022 में टाटा टियागो की खरीद पर 10,000 रुपए की नकद छूट और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है, जबकि MY2021 टाटा टियागो की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। इस कार की खरीद पर चुनिंदा खरीददार टाटा कारों पर कॉर्पोरेट छूट का लाभ उठा सकते हैं, जबकि टाटा कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त छूट भी उपलब्ध है।