Skoda की SUV और Sedan पर बंपर ऑफर, 1 लाख रुपये तक की बचत

भारत में स्कोडा Kushaq, Slavia, Kylaq और Kodiaq पर आकर्षक छूट मिल रही है, जिसमें मुख्य रूप से एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस  शामिल हैं

स्कोडा इंडिया ने अपनी SUV और सेडान रेंज के लिए नए ऑफर्स पेश किए हैं और ये ऑफर्स Kushaq, Slavia, Kylaq और Kodiaq के चुनिंदा वेरिएंट्स पर लागू होंगे। साल के अंत में दिए जाने वाले भारी डिस्काउंट्स की बजाय, स्कोडा इस बार एक्सचेंज, कॉर्पोरेट और लॉयल्टी बेनिफिट्स पर ज्यादा फोकस कर रही है।

स्कोडा Kushaq पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। ग्राहक इस पर 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट ले सकते हैं, जिससे कुल बचत 1 रुपये लाख तक हो सकती है। ये ऑफर्स खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हैं, जो पुरानी हैचबैक या कॉम्पैक्ट सेडान से अपग्रेड करना चाहते हैं।

इसी तरह स्कोडा Slavia पर भी आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह सेडान अपने सेगमेंट में यूरोपियन ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। जनवरी 2026 के ऑफर्स के तहत, Slavia पर भी 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर ग्राहक यहाँ भी 1 लाख तक की बचत कर सकते हैं, जिससे यह एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है।

Model

Exchange Benefit (Rs.)

Corporate / Loyalty Benefit (Rs.)

Maximum Total Savings (Rs.)

Skoda Kushaq

Up to 50,000

Up to 50,000

Up to 1,00,000

Skoda Slavia

Up to 50,000

Up to 50,000

Up to 1,00,000

Skoda Kylaq

Up to 30,000

Included

Up to 30,000

Skoda Kodiaq

Up to 50,000

Up to 50,000

Up to 1,00,000

skoda slavia-4

वहीं स्कोडा की कॉम्पैक्ट एसयूवी Kylaq पर तुलनात्मक रूप से कम डिस्काउंट मिल रहे हैं। इसके चुनिंदा वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज या लॉयल्टी बेनिफिट उपलब्ध है। कुछ समय पहले स्कोडा ने घोषणा की थी कि Kylaq ने लॉन्च के सिर्फ एक साल में 50,000 यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।

कुछ हफ्ते पहले स्कोडा ने Kushaq फेसलिफ्ट का खुलासा किया था, साथ ही Kylaq के लिए Classic+ और Prestige+ वेरिएंट्स भी पेश किए गए हैं। वहीं, प्रीमियम एसयूवी Kodiaq पर चुनिंदा ऑफर्स मिल रहे हैं। प्रीमियम SUV से अपग्रेड करने वाले ग्राहकों को 1 लाख तक के एक्सचेंज और कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट्स मिल सकते हैं। हालांकि Kodiaq की उपलब्धता शहरों और डीलरशिप स्टॉक के आधार पर सीमित हो सकती है।

skoda kodiaq-7

आने वाले महीनों में स्कोडा Kylaq Sportline+, हाई-परफॉर्मेंस Kodiaq RS और Octavia RS की दूसरी बैच को भी भारतीय बाजार में पेश करने की योजना बना रही है।