
फरवरी 2026 में हुंडई Verna की खरीद पर 98,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जबकि क्रेटा इलेक्ट्रिक भी 90,000 रुपये तक के ऑफर्स के साथ उपलब्ध है
हुंडई मोटर इंडिया ने फरवरी 2026 के लिए अपनी कई लोकप्रिय कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा की है। इस महीने चुनिंदा मॉडलों पर ग्राहकों को 98,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। यह ऑफर कैश डिस्काउंट, स्क्रैपेज बोनस और एक्सचेंज या अपग्रेड बोनस के रूप में दिया जा रहा है। इस महीने सबसे ज्यादा छूट हुंडई वेर्ना पर दी जा रही है।
इस मिडसाइज सेडान पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 70,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस और 3,000 रुपये का अतिरिक्त ऑफर शामिल है। ये फायदे टर्बो पेट्रोल और नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स पर लागू हैं। आने वाले महीनों में वेर्ना सेडान को फेसलिफ्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिसमें डिजाइन और फीचर्स में बदलाव किए जाएंगे।
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक पर भी 90,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह ऑफर MY2025 स्टॉक पर लागू है और इसमें 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 30,000 रुपये का अपग्रेड बोनस शामिल है। क्रेटा इलेक्ट्रिक 51.4 kWh लॉन्ग रेंज और 42 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो क्रमशः 510 किमी और 420 किमी तक की रेंज देती है।

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में हुंडई i20 और i20 N Line पर 58,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। जिसमें 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 3,000 रुपये का अतिरिक्त ऑफर शामिल है। हाल ही में i20 की कीमतों में संशोधन किया गया है और एक नया Era वेरिएंट भी जोड़ा गया है। वहीं, Grand i10 Nios पर भी इसी तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं।
हुंडई की 7-सीटर एसयूवी Alcazar पर भी 55,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। वहीं कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई Exter पर भी 43,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसे जल्द ही एक मिड-लाइफ अपडेट मिलने की संभावना भी है।

कॉम्पैक्ट सेडान हुंडई Aura पर 30,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। वहीं, Hyundai Creta (पेट्रोल और डीजल) वेरिएंट्स पर भी 30,000 रुपये तक के फायदे, मुख्य रूप से स्क्रैपेज स्कीम के तहत दिए जा रहे हैं। एंट्री-लेवल एसयूवी हुंडई वेन्यू और Venue N Line पर इस महीने 5,000 रुपये तक का सीमित ऑफर मिल रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी ऑफर्स स्टॉक की उपलब्धता, शहर और डीलरशिप लोकेशन पर निर्भर करते हैं।