
फरवरी 2026 में Tata Curvv EV के MY2025 मॉडल पर ग्राहकों को 3.80 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है
फरवरी 2026 में टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) रेंज पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह ऑफर Tigor EV को छोड़कर कंपनी के लगभग सभी EV मॉडल्स पर लागू हैं। ये छूट MY2025 और MY2026 दोनों मॉडल्स पर उपलब्ध हैं, हालांकि पुराने स्टॉक (MY2025) पर ज्यादा बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट टाटा कर्व EV पर दिया जा रहा है।
टाटा कर्व EV पर इस महीने सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। MY2025 मॉडल पर ग्राहकों को 3.80 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है, जबकि MY2026 मॉडल पर 3.30 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह इलेक्ट्रिक SUV-कूपे 17.50 लाख से 22.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।
टाटा कर्व EV acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। 45 kWh बैटरी के साथ 502 किमी और 55 kWh बैटरी के साथ 585 किमी की ARAI रेंज देने का दावा किया गया है। दोनों वेरिएंट्स में पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है।

वहीं टाटा पंच EV के MY2025 मॉडल पर 1.60 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि MY2026 मॉडल पर 90,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। पंच EV की कीमत 10 लाख से 14.45 लाख रुपये के बीच है और यह 25 kWh (315 किमी रेंज) और 35 kWh (421 किमी रेंज) बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी 20 फरवरी 2026 को पंच इलेक्ट्रिक का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है।
टाटा Harrier EV पर दोनों MY2025 और MY2026 मॉडल्स के लिए 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसकी कीमत 21.50 लाख से 30.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जो इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाती है। एंट्री-लेवल टाटा Tiago EV के MY2025 मॉडल पर 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि MY2026 यूनिट्स पर यह लाभ 60,000 रुपये तक सीमित है। इसकी कीमत 7.99 लाख से 11.14 लाख रुपये के बीच है और यह 315 किमी तक की रेंज ऑफर करती है।

वहीं टाटा Nexon EV के MY2025 मॉडल पर 1.20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि MY2026 मॉडल्स पर 30,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। भारतीय बाजार में Nexon EV की कीमत 12.49 लाख से 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ऑफर शहर और स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। इस साल के अंत तक कंपनी Tata Sierra EV और Avinya मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे कंपनी की EV रेंज और मजबूत होगी।