BS6 Royal Enfield Bullet 350 और Classic 350 की कीमतों में हुई वृद्धि

बीएस 6 बुलेट 350 और क्लासिक 350 दोनों एक समान 346cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन से पावर लेते है

रॉयल एनफील्ड(Royal Enfield) ने अपनी दो सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिल्स – बुलेट 350 और क्लासिक 350 की कीमतों में वृद्धि की है। इन दोनों बाइक्स की कीमतों में दूसरी बार वृद्धि की गई है। एक तरफ जहां बुलेट के सभी वेरिएंट पर 2,756 रुपये की वृद्धि हुई है, वहीं क्लासिक 350 में 1,837 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

इन दोनों मॉडलों की कीमत बीएस4 वर्जन के मुकाबले 16,000 रुपये ज्यादा है, बीएस 6 वर्जन में इन दोनों बाइक्स में इंजन को छोड़कर किसी भी तरह का कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। बीएस6 मॉडल में वही सारे फीचर्स आते हैं जो बीएस4 में उपलब्ध थे।

बुलेट 350 की कीमत 1.27 लाख रुपये से शुरु होकर टॉप-स्पेक ट्रिम में 1.42 लाख रुपये तक जाती है। दूसरी ओर, क्लासिक 350 की कीमत 1.61 लाख रुपये से शुरू होती है जो 1.84 लाख रुपये तक जाती है। से सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। इसमें किसी भी तरह की हैरानी की बात नहीं है क्योंकि बीएस 6 के सभी मॉडल की कीमतों में ये वृद्धि हुई है।

royal Enfield Bullet 3502

Royal Enfield ModelNew Price Old PriceDifference
Bullet X 3501,27,0931,24,3372,756
Bullet 350 Black1,33,2601,30,5042,756
Bullet X 350 Electric Start1,42,7051,39,9492,756
Classic 350 Singal Channel ABS1,61,6881,59,8511,837
Classic 350 Dual Channel ABS1,69,6171,67,7791,838
Classic 350 Dual Channel ABS With Gunmetal Grey with spoke1,71,4531,69,6161,837
Classic 350 Dual Channel ABS With Gunmetal Grey with Alloys1,83,1641,81,3271,837
classic 350 Dual-Channel ABS Airborne Blue, Stormrider Sand1,79,0891,77,9711,838
Classic 350 Dual-Channel ABS Stealth Black, Chrome Black1,86,3191,84,4811,838

बुलेट 350 और क्लासिक 350 में एक समान 346 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित होते हैं जो 19.2 bhp की पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। पावर आउटपुट बीएस 4 मॉडल की तुलना में थोड़ा कम है जबकि टॉर्क में 1 Nm की वृद्धि हुई है। दोनों बाइक्स 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। दोनों बाइक्स में लार्जर कैटेलिक कन्वर्टर की वजह से वजन में 1 किलो ग्राम की वृद्धि हुई है।

कीमतों में वृद्धि के बावजूद, क्लासिक 350 अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती रेट्रो कम्यूटर बाइक बनी हुई है जिसमें Benelli Imperiale 400 और Jawa Forty Two भी शामिल हैं। दूसरी ओर बुलेट 350, जावा क्लासिक के साथ मुकाबला करती  है और यह अपने समकक्ष की तुलना में सस्ती भी है। जावा क्लासिक को 1.74 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है जबकि बुलेट 1.27 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

classic 350 gunmetal grey

चेन्नई बेस्ड बाइक निर्माता कंपनी वर्तमान में आगामी मीटियोर 350 को लॉन्च करने के लिए तैयार है जो कि आउटगोइंग थंडरबर्ड 350 और थंडरबर्ड 350 एक्स को बदलने के लिए तैयार है। नई क्रूजर बाइक को नई 350 UCE350 ’रेंज के तहत ऑल-न्यू 350cc इंजन द्वारा संचालित किया जाएगा। आगामी क्रूजर पूरी तरह से नए आर्किटेक्चर पर आधारित होगा जिसे ‘J1D’ कहा जाता है। बाइक के अधिकांश डिटेल्स पहले ही सामने आ चुके हैं। बाइक के कुछ ही दिनों में लॉन्च होने की उम्मीद है।