BS6 Maruti Vitara Brezza 1.5 लीटर पेट्रोल की अपडेटेड कीमत सूची

बीएस6 मारूति विटारा ब्रेज़ा (BS6 Maruti Vitara Brezza) 1.5 लीटर वाले SHVS K15B पेट्रोल इंजन के साथ बेची जाती है जो 104.7 पीएस की अधिकतम पावर और 138 एनएम का टॉर्क डेवलप करता है

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने साल 2016 में पहली बार अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी मारूति विटारा ब्रेज़ा (Maruti Vitara Brezza) को लॉन्च किया था और लॉन्च के बाद से ही ये कार कंपनी के लिए एक हिट प्रोडक्ट रही है, क्योंकि यह एसयूवी लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही और कई बार कॉम्पैक्ट एसय़ूवी का ट्रेंड सेट करने वाली फोर्ड ईकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) को सेल्स लिस्ट में पीछे छोड़ा।

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लीडर बनकर उभरी विटारा ब्रेज़ा की बिक्री हर महीने औसतन रूप से 10,000 यूनिट रही और यही वजह रही कि अन्य निर्माताओं ने इस कार के मुकाबले टाटा नेक्सन (Tata Nexon), महिन्द्रा एक्सूवी300 (Mahindra XUV300) और हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) को मार्केट में उतारा। हालांकि, विटारा ब्रेज़्ज़ा ने अधिकांश समय के लिए अपने स्थिर प्रदर्शन को बनाए रखा।

हुंडई वेन्यू को मई 2019 में लॉन्च किया गया था और एक साल में इसकी 1 लाख से भी ज्यादा यूनिट की बिक्री हो चुकी है। ऐसे में मार्केट में कंपटीशन में बने रहने के लिए मारूति सुजुकी ने इस कार को न केवल बीएस6 में अपग्रेड किया बल्कि कई नए फीचर्स भी जोड़े। मारूति ने इस कार के फेसलिफ्ट एडिशन को फरवरी में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था।

Maruti vitara brezza facelift

वर्तमान में मारूति  विटारा ब्रेज़ा को LXI, VXI, ZXI, ZXI + वेरिएंट में बेचा जाता है और इसकी कीमत बेस LXI पेट्रोल ट्रिम के लिए 7.34 लाख रुपए और ड्यूल-टोन कलर स्कीम के साथ रेंज-टॉपिंग ZXI + AT के लिए 11.40 लाख रुपए (दोनो कीमत, एक्सशोरूम) तक जाती है। नीचे आप कार की नई कीमतों को देख सकते हैः

Model (Petrol) Price (Ex-Showroom Delhi)
Maruti Vitara Brezza LXI Rs. 7.34 Lakh
Maruti Vitara Brezza VXI Rs. 8.35 Lakh
Maruti Vitara Brezza ZXI Rs. 9.10 Lakh
Maruti Vitara Brezza ZXI+ Rs. 9.75 Lakh
Maruti Vitara Brezza ZXI+ (Dual Tone) Rs. 9.98 Lakh
Maruti Vitara Brezza VXI (AT) Rs. 9.75 Lakh
Maruti Vitara Brezza ZXI (AT) Rs. 10.50 Lakh
Maruti Vitara Brezza ZXI+ (AT) Rs. 11.15 Lakh
Maruti Vitara Brezza ZXI+ AT (Dual Tone) Rs. 11.40 Lakh

नई विटारा ब्रेजा बीएस6 मानकों को पूरा करती है और पहले  विटारा ब्रेज़्ज़ा 1.3-लीटर DDiS200 Fiat-sourced डीजल इंजन के ऑप्शन में भी उपलब्ध थी, लेकिन कंपनी ने डीजल इंजन को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसलिए यह कार 1.5-लीटर वाले K15B चार-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल मोटर के साथ उपलब्ध है।

मारूति सुजुकी ने इसी पॉवरट्रेन को सियाज, एर्टिगा, एक्सएल6 में इस्तेमाल किया है और आगामी 2020 एस-क्रॉस में भी ड्यूटी पर हो सकता है। फीचर्स की बात करें तो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ नए स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लाइव ट्रैफिक अलर्ट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, माउंट-कंट्रोल के साथ नए स्टीयरिंग व्हील और क्लाउड बेस्ड फ़ंक्शन शामिल हैं।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Mahindra XEV 9S और XEV 9e अब BaaS के साथ, कीमत 12.65 लाख से शुरू

महिंद्रा BE 6 SPORTEQ, XEV 9S और XEV 9e...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...