Home Uncategorized BS6 मारुति S-Presso CNG भारत में हुई लॉन्च, कीमत 4.84 लाख रूपए से

BS6 मारुति S-Presso CNG भारत में हुई लॉन्च, कीमत 4.84 लाख रूपए से

0
BS6 मारुति S-Presso CNG भारत में हुई लॉन्च, कीमत 4.84 लाख रूपए से

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने  BS6 मारूति एस प्रेसो (Maruti S-Presso S-CNG) सीएनजी को Vxi और Lxi दो वैरिएंट में लॉन्च कर दिया है

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने फरवरी में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो 2020 में बीएस6 मारूति एस-प्रेसो (Maruti S-Presso) एस-सीएनजी को शोकेश किया था और अब कंपनी ने इस कार को भारत में लॉन्च कर दिया है। एस-प्रेसो का सीएनजी मॉडल ग्राहकों के लिए Vxi और Lxi दो वैरिएंट में उपलब्ध है।

बीएस6 मारूति एस-प्रेसो एस-सीएनजी (Maruti S-Presso CNG) की कीमत की बात करें तो Lxi वेरिएंट में इसकी शुरूआत 4.84 लाख रूपए से होती है, जबकि LXi (O) वेरिएंट की कीमत 4.9 लाख रूपए है। इसी तरह Vxi वेरिएंट की कीमत 5.07 लाख रूपए है, जबकि Vxi (O) CNG की कीमत 5.13 लाख रूपए तक जाती है। ये सभी कीमत एक्स-शोरूम के हिसाब से हैं।

बता दें कि मारुति एस-प्रेसो भारतीय बाजार में सितम्बर 2019 से ही मिनी एसयूवी के रूप में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे साल 2018 के ऑटो एक्सपो में पहली बार फ्यूचर एस कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था। भारत में कम ही दिनों में ये कार अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई है।

Maruti Spresso

बता दें कि मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) भविष्य़ में बन रहे ग्रीनर व्हीकल की संभावनाओं को देखते हुए सीएनजी व्हीकल पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रही है, जबकि डीजल वाहनों का प्रोडक्शन पहले ही पूरी तरह से बंद कर दिया है। मारुति सुजुकी ने 5.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सीएनजी वाहनों को बेचा है, जबकि अकेले वित्त वर्ष 2019-20 में मारुति ने 106,443 फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी कारों की बिक्री हुई है।

पावर देने के लिए सीएनजी एस-प्रेसो को 1 लीटर के इंजन साथ पेश किया गया है, जो 31.2 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है। फ्यूल टैंक की कैपिसिटी 55 लीटर (वाटर फिलिंग कैपेसिटी) है, जबकि फीचर्स में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, सेंट्रल लॉक, पार्किंग सेंसर, एडजस्टेबल ORVM, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंटीग्रेटेड इन-डैश म्यूजिक सिस्टम, यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ आदि मिले हैं।

Maruti S-presso CNG1

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एवं सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा है कि एस-प्रेसो बीएस6 एस-सीएनजी के लॉन्च के साथ हम ग्रीनर व्हीकल के लिए किए गए अपने वादे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार को शानदार परफार्मेंस, सेफ्टी, सुविधा और ज्यादा माइलेज देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एस-प्रेसो कंपनी के मिशन ग्रीन मिलियन के उद्देश्यों को भी पूरा करती है। शुरुवाती