BS6 Maruti S-Cross पेट्रोल की बुकिंग हुई शुरू, अगले महीने होगी लॉन्च

भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी एस-क्रॉस को अब 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम की टॉर्क देगा और इसे SHVS माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलेगी

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) आने वाले 5 अगस्त को भारतीय बाजार में Maruti S-Cross Petrol (मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल) लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसके पहले मारुति सुजुकी ने एस-क्रॉस के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे 11,000 रूपए देकर बुक किया जा सकता है। इस कार को पहली बार साल 2015 में लॉन्च किया गया था। तब यह केवल डीजल इंजन के साथ उपलब्ध थी।

भारत में कंपनी ने बीएस6 नार्म्स लागू होने के बाद 1.3-लीटर, डीजल इंजन को बंद करने का फैसला किया है। इसलिए नई मारूति एस-क्रॉस बीएस6 नार्म्स वाले 1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड, पेट्रोल मोटर के साथ SHVS माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगी, जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और संभवतः 4-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होगा।यह इंजन सियाज़, एर्टिगा और ब्रेज़ा को भी पावर देता है।मारूति ने फरवरी में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो 2020 में मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल को शोकेश किया था। यहां एस-क्रॉस पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ देखी गई थी।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एवं सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि S-Cross ने प्रमुख प्रोडक्ट के रूप में NEXA पोर्टफोलियो में विशेष स्थान बनाया है और प्रीमियम इंटीरियर, स्टाइलिश और शानदार डिजाइन के कारण ग्राहकों की तारीफ प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि एस-क्रॉस पेट्रोल के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है और हम ग्राहकों के भरोसे के साथ काफी आशावादी हैं।

Maruti S-Cross Petrol2

फीचर्स में एस-क्रॉस काफी प्रीमियम होगी और एक्सटीरियर में कार को एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, स्टाइलिश अलॉय व्हील, नए कलर ऑप्शन के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलेंगे। इंटीरियर में माडर्न स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो Apple Carplay और Android Auto को सपोर्ट करेगा। स्टीयरिंग व्हील में मल्टीपल कंट्रोल बटन लगे होंगे और इसमें टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट भी मिलेगा।

सेफ्टी में कार ड्यूल एयरबैग, स्पीड सेंसिंग अलार्म, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक आदि से लैस होगी। इस महीने की शुरुआत में, एक लीक हुए दस्तावेज में पुष्टि हुई थी कि मारुति ने एस-क्रॉस पेट्रोल की बिक्री के लिए ट्रेनिंग की शुरूआत की है। कंपनी इस कार को किआ सेल्टोस के मुकाबले पेश करेगी।

Maruti S-Cross Petrol1

हालांकि फीचर सूची देखें तो एस-क्रॉस की तुलना में किआ सेल्टोस ज्यादा अपग्रेड और पावरफुल कार है, लेकिन कीमत के मामले मारुति एस-क्रॉस किआ सेल्टोस के मुकाबले बाजी मारने में सफल हो सकती है। एस-क्रॉस की कीमत किआ सेल्टोस (Kia Seltos) और हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) के मुकाबले 1 लाख रुपए कम हो सकती है। कार की कीमत का खुलासा लॉन्च के वक्त होगा। एस-क्रॉस पेट्रोल की अनुमानित कीमत 8.5 लाख से 11.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। वहीं इसका मुकाबला होंडा WR-V, Kia Seltos, Hyundai Creta और Renault Duster से है।