
आखिरकार बीएस6 होंडा सिविक (Honda Civic) डीजल को भारत में लॉन्च कर दिया है जबकि बीएस6 पेट्रोल वेरिएंट पहले से ही बाजार में उपलब्ध है
होंडा सिविक (Honda Civic) के बीएस6 पेट्रोल वेरिएंट को साल 2019 की पहली छमाही में भारत में लॉन्च किया गया था।और कंपनी ने अब इस कार के बीएस6 डीजल वेरिएंट को भी बाजार में उतार दिया है और यह सेडान भारत में तीन महीनें पहले लागू हुए नए उत्सर्जन मानदंडो का पालन करती है।
नई होंडा सिविक ग्राहकों के लिए अब VX (MT) और ZX (MT) दो ट्रिम में उपलब्ध है, जिसकी कीमत क्रमशः 20.75 लाख रूपए और 22.34 लाख रूपए है। होंडा सिविक VX (MT) में 20,000 रुपए की वृद्धि हुई हालांकि अब इसमें दो कर्टेन एयरबैग को बढ़ाया गया है, वहीं ZX (MT) वैरिएंट की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की गयी है।
इसके पहले कंपनी ने भारत में दसवीं जेनरेशन की होंडा सिविक के बीएस6 डीजल वेरिएंट के लिए प्री बुकिंग की शुरुआत 16 जून से कर दी थी। कार के फीचर्स और डिजाइन में परिवर्तन नहीं हुए हैं और यह एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, सी-शेप एलईडी टेल लैंप्स, 7-इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 7-इंच का डिजिटल TFT मीटर और इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस है।

इस मौके पर होंडा कार्स इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर, मार्केटिंग एवं सेल्स, राजेश गोयल ने कहा कि होंडा भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट और एडवांस पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को लाने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारी लोकप्रिय सेडान होंडा सिविक अब बीएस6 डीजल और पेट्रोल दोनों में उपलब्ध है। डीज़ल सिविक मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है और यह एक शानदार ड्राइविंग अनुभव की तलाश कर रहे ग्राहकों को आकर्षित करेगी।
होंडा सिविक डीजल में 1.6-लीटर वाले टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर i-DTEC यूनिट है जो कि 118 hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देती है, लेकिन बीएस6 इंजन की फ्यूल इकोनमी बदल गई है। बीएस4 मॉडल में सिविक 26.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती थी, जबकि बीएस6 मॉडल का माइलेज 23.9 किमी प्रति लीटर है। इंजन पहले की तरह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

इसके विपरीत पेट्रोल वर्जन 1.8-लीटर वाले 4-सिलेंडर आई-वीटीईसी मोटर द्वारा संचालित है और यह CVT के साथ जुड़ा है। सिविक पेट्रोल की कीमत 17.9 लाख रुपए से 21.25 लाख रुपये के बीच है