BS6 Hero Xpulse 200T और Xtreme 200S आधिकारिक वेबसाइट पर हुई लिस्ट

हीरो एक्सट्रीम 200S (Hero Xtreme 200S) और एक्सपल्स 2000टी (Xpulse 200T) की कीमत में 10,000 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नए BS6 Hero Xtreme 200S और Xpulse 200M मोटरसाइकिल को री-लिस्ट किया है। कंपनी ने इन दोनों बाइक्स को Xtreme 200R के साथ अप्रैल 2020 में अधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया था। हालांकि Xtreme 200R को लेकर कोई अपडेट नहीं है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि BS6 Xtreme 200S और Xpulse 200T अपने नए अवतार में वापसी करने जा रहे हैं।

दोनों बाइक्स के इंजन को बीएस6 में अपडेट किया गया है, लेकिन इनके स्टाइल और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं होगा। Hero Xpulse 200S पूरी तरह से एक रोड बेस्ड फेयर वर्जन है, जबकि Xpulse 200T एक टूरिंग मोटरसाइकिल है, जो हाल ही में लॉन्च हुई Xpulse 200 के साथ अपने कई पार्ट्स शेयर करता है। हीरो अपने 200cc बाइक रेंज में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आल न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नेविगेशन की सुविधा भी देता है। दोनों बाइक 17 इंच के व्हील के साथ है।

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की ’X’ फैमिली में Xpulse और Xtreme रेंज शामिल हैं। कंपनी ने बीएस4 नार्म्स में एक्स फैमिली में कुल मिलाकर 5 बाइक पेश की थी, जिसमें Xpulse 200, 200T, Xtreme 160R, 200R और 200S शामिल हैं, लेकिन बीएस6 युग में अब तक कंपनी ने केवल दो Xtreme 160R और Xpulse 200 को लॉन्च किया है, जबकि दो और जल्द ही मार्केट में आने वाली हैं।

BS6 hero Xpulse 200T

हीरो एक्स 200 रेंज कंपनी द्वारा डेवलप किए गए नए 200 सीसी वाले सिंगल सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित होते है, जिसमें एक 199.6 सीसी ऑय़ल कूल्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन है और यह बीएस6 प्रारूप में 8,500 आरपीएम पर 17.8 एचपी की पावर और 6,400 आरपीएम पर 16.45 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बीएस4 मॉडल की तुलना में बीएस6 इंजन 0.3 hp की पावर और 0.7 Nm का टॉर्क कम जेनरेट करता है। इंजन को स्टैंडर्ड के रूप में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिला है। Hero Xtreme 200S और Xtreme 200T अपने कई पार्ट्स को एक दूसरे से शेयर करते हैं। दोनों मोटरसाइकिलों को एक कैटेलिटिक कनवर्टर के साथ सुसज्जित किया गया है जो इसकी निकास प्रणाली में एकीकृत हैं।

ऑयल कूलर लंबी सवारी के दौरान हाईएस्ट लेवल पर तापमान को बनाए रखने की अनुमति देता है। हालांकि बाइक का वजन लगभग 3 किलो बढ़ाया गया है। हीरो Xtreme 200S और Xpulse 200T की कीमत अपने आउटगोइंग मॉडल की तुलना में 5,000 रूपए से लेकर 10,000 रूपए तक ज्यादा हो सकती है। भारत में Hero Xtreme 160R को हाल ही में लॉन्च किया गया है। जहां फ्रंट डिस्क ब्रेक वैरिएंट की शोरूम कीमत 99,950 रुपए है, जबकि रियर डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत Rs.1,03,500 है। दोनों वेरिएंट को सिंगल चैनल ABS मिलता है और ये बाइक पर्ल सिल्वर व्हाइट, वाइब्रेंट ब्लू और स्पोर्ट्स रेड कुल तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

इंजन की बात करें तो ये बीएस6 बाइक 160cc वाले एयर कूल्ड इंजन और एडवांस प्रोग्राम्ड-फ्यूल इंजेक्शन के साथ संचालित  है। यह इंजन XSens तकनीक से भी लैस है और 8,500 आरपीएम पर 15 एचपी की पावर जेनरेट करता है। इस बाइक का वज़न (138.5 किलो) इसे अपने सेगमेंट में सबसे शानदार बाइक में से एक बनाता है।