BS6 Hero Xpulse 200 पहुंची डीलरशिप, जल्द होगी लॉन्च

अपडेटेड BS6 हीरो एक्सपल्स 200 (Hero Xpulse 200) को पहले की तरह 200cc का इंजन मिल रहा है, लेकिन पावर और टॉर्क रेसियो में थोड़ी कमी आई है

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नई बीएस6 हीरो एक्सपल्स 200 (Hero Xpulse 200) का टीजर जारी किया था और इस बाइक को जल्द ही लॉन्च करने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले यह बाइक देश भर में कंपनी की कुछ डीलरशिप पर पहुँच चुकी है।

बीएस6 नार्म्स के साथ आउटगोइंग मॉडल की तुलना में नए मॉडल में मामूली बदलाव किए गए हैं और सबसे बड़ा बदलाव इंजन में देखने को मिलेगा। बाइक के टॉर्क और पावर रेसिय़ो में थोड़ी कमी आ सकती है। फिलहाल Xpulse बाइक 18.1 PS की पावर और 16.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि इसके पहले बीएस4 मॉडल में यह 18.4 पीएस की पावर और 17.1 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता था।

इसके अलावा 199.6cc इंजन वाली Xpulse को स्टैंडर्ड के रूप में फ्यूल-इंजेक्शन और ऑयल-कूल्ड के साथ होगी। नई कैट-कॉन के कारण इंजन के नीचे अब एग्जॉस्ट पाइप को फिर से लगाया गया है, जबकि बाइक के ग्राउंड क्लीयरेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अपग्रेड के बाद बाइक का कुल वजन अब Xpulse 157 किलो है, जो पहले की तुलना में 3 किलो ज्यादा है।

इसके अलावा बाइक में ऐसा कोई मुख्य परिवर्तन नहीं हुआ है, फ्रंट एंड में हाई-माउंटेड बीक जैसे फेंडर के साथ ही राउंड एलईडी हेडलाइट दी गई है, जबकि सिंगल-पीस सीट आरामदायक होने के साथ-साथ व्यवस्थित भी है। टेललाइट और इंडीकेटर ट्रेडिशनल हैलोजन यूनिट हैं।

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अभी भी आल डिजिटल एलसीडी यूनिट है और इसके साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है। फ्रंट व्हील 21-इंच यूनिट है, जिसमें 90 सेक्शन टायर है, जबकि रियर एंड में 17-इंच व्हील है जिसमें 120 सेक्शन टायर है। फ्रंट संस्पेंशन में 37 मिमी फॉर्क है, जबकि रियर में 10-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन है।

BS6 Hero Xpulse 2002

ब्रेकिंग सिस्टम में डिस्क ब्रेक द्वारा बाइक को कंट्रोल किया जाता है, जहां फ्रंट में 276 मिमी यूनिट और रियर व्हील पर 220 मिमी यूनिट है। सेफ्टी में सिंगल चैनल ABS की पेशकश की जाती है और बीएस6 मॉडल की कीमत बीएस4 मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है। अब एंट्री लेवल के मॉडल में कार्बोरेटेड एडिशन उपलब्ध नहीं होंगा और Xpulse केवल एक ट्रिम में होगी। बाइक की अनुमानित कीमत 1.2 लाख रूपए (शोरूम) हो सकती है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...