BS6 Hero Maestro Edge 110 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 60,950 रूपये

बीएस-6 हीरो Maestro Edge 110 में 110.9 सीसी, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक, फ्यूल-इंजक्टेड इंजन है जो कि 8 bhp की अधिकतम पावर और 8.75 Nm का पीक टार्क उत्पन करता है

हीरो मोटो कॉर्प (Hero MotoCorp) ने बीएस-6 उत्सर्जन मानक पर आधारित मेस्ट्रो एज 110 को आज स्थानीय बाजारों में दो वैरिएंट के साथ लान्च कर दिया है, ड्रम ब्रेक के साथ एलॉय व्हील जिसकी कीमत 60,950 रूपये है और इस स्कूटर का टॉप मॉडल लेने पर भी इसकी अधिकतम कीमत 62450 रूपये तक जाती है ( ये दोनो कीमते एक्स शॉरूम) है। यहां हम आपको नए स्कूटर के स्पेसिफिकेशन, साथ ही इसके फीचर्स और इसके अपडेटेड पावरट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं।

बीएस 6 मेस्ट्रो एज 110 की बात करें तो यह बीएस 6 प्लेजर प्लस के साथ अपने इंजन को साझा करता है। कहा जा रहा है कि, यह स्कूटर 110.9 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन से पावर लेता है, जो अब फ्यूल इंजेक्टेड प्रणाली के साथ आता है। स्कूटर की अधिकतम पावर 8 bhp की है, जो 7500 rpm पर उपलब्ध है, साथ ही 8.75 Nm पीक टॉर्क, 5500 rpm पर उपलब्ध है।

इन सब के अलावा इस अपडेटेड स्कूटर में कुछ नये फीचर के साथ डिकल्स दिये गये है। बीएस-6 मेस्ट्रो एज कई रंगो में उपलब्ध है जिनमें मिडनाइट ब्लू, सील सीलवर, कैन्डी ब्लेज़िंग रेड, पर्ल फेडलैस वाईट, पैन्थर ब्लैक और टेक्नों ब्लू शामिल हैं। इन सभी फीचर और रंगो के अलावा पहले के दो रंगो में स्कूटर की बॉडी पर बड़े स्टीकर दिये गये थे।

Hero Maestro-3

नए स्कूटर में एक रिडिजाइन किया हुआ एग्ज़ॉस्ट मफलर भी मिलता है, जो कि इसके ही मॉडल, हीरो मेस्ट्रो एज 125 के समान है। बीएस 4 मॉडल की तुलना में, अपडेट किए गए स्कूटर का वजन 2 किलोग्राम से 112 किलोग्राम तक बढ़ाया गया है। सस्पेंशन सेटअप में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में सिंगल शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं।

बीएस 6 मैस्ट्रो एज 110 में 12 इंच के फ्रंट व्हील और 10 इंच के रियर व्हील के साथ आता है। ड्रम ब्रेक से ब्रेकिंग सिस्टम को और भी दुरूस्त किया गया है जिसके लिए स्कूटर के दोनों छोर पर ड्रम ब्रेक लगा है। स्कूटर में दिये गये अन्य उपकरणों में सीट के अन्दर लाइट, एक यूएसबी पोर्ट, बाहरी फ्यूल फिलर कैप और साइड स्टेन्ड इंडिकेटर शामिल है।

Hero Maestro-2

इस स्कूटर के अपडेटेड फ्यूल इंजेक्टेड बीएस-6 पावरट्रेन को फ्यूल इकोनॉमी और बेहतरीन पिकअप के लिए जाना जाता है। हीरो मैस्ट्रो एज का मुकाबला होंडा एक्टिवा 6 जी और टीवीएस जुपिटर से है।