Home बजाज  BS6 Bajaj Avenger Street 160 और Cruise 220 की कीमतों में हुई...

BS6 Bajaj Avenger Street 160 और Cruise 220 की कीमतों में हुई वृद्धि

Bajaj Avenger Bs6

बजाज ऑटो ने जुलाई के बाद एक बार फिर से अपनी दो प्रमुख बाइक बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 और एवेंजर क्रूज़ 220 की कीमतों में वृद्धि की है

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने एक बार फिर से अपनी दो प्रमुख बाइक बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 और एवेंजर क्रूज़ 220 की कीमतों में वृद्धि की है। इसके पहले कंपनी ने इन दोनों की कीमतों में जुलाई 2020 में वृद्धि की थी। हालांकि कीमतों में यह मामुली वृद्धि है।

बजाज ऑटो ने बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 की कीमतों में 3,706 रुपए की वृद्धि की है, जो कि अब 1 लाख रूपए के निकट पहुंच गई है। अब यह बाइक ग्राहकों के लिए 99,597 रुपए में उपलब्ध है, जबकि इसके पहले इस बाइक की कीमत 95,891 रुपए थी। यह कीमत एक्स-शोरूम के हिसाब से है।

इस तरह स्ट्रीट 160 बाजार में अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी, सुजुकी इंट्रूडर 150 बीएस 6 से बहुत अधिक सस्ती है। इंट्रूडर की कीमत 1,22,141 रुपये है और इसमें कम शक्तिशाली और कम टॉर्क वाली मोटर है। इसी तरह बजाज एवेंजर क्रूज़ 220 बीएस6 की कीमत पहले 1,20,173 रुपए थी, जो कि अब बढ़कर 1,21,133 रुपए हो गई है।

Bajaj Avenger 160

बजाज ने क्रूज़ 220 की कीमतों में 960 रुपए की वृद्धि की है। यानि स्ट्रीट 160 के मुकाबले क्रूज़ 220 की कीमतों में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है। एवेंजर 220 क्रूज का डिज़ाइन अन्य एवेंजर सीरीज बाइक्स के जैसा ही है। लेकिन चूँकि ये क्रूजर मॉडल है तो इसमें बड़ी विंडशील्ड, बहुत सारे क्रोम एलिमेंट्स और स्पोक रिम मिलते हैं। एवेंजर फैमिली की सबसे छोटी बाइक यानी एवेंजर 160 स्ट्रीट की तुलना में इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, क्लॉक (घड़ी) और सर्विस रिमाइंडर इंडिकेटर आदि शामिल हैं।

दूसरी ओर एवेंजर 160 स्ट्रीट को फीचर्स के रूप में सिंगल चैनल एबीएस, इंजन किल स्विच, गियर इंडीकेटर, फ्यूल वार्निंग इंडीकेटर, फ्यूल गेज और पास लाइट आदि मिलते हैं। कंपनी ने इस बाइक के साथ 45 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया है, जबकि इसे पावर देने के लिए 160.3 सीसी वाला इंजन मिला है जो 15 PS की पावर और 13.5 NM का टॉर्क उत्पन करता है।