2022 यामाहा MT15 के लिए बुकिंग हुई शुरू, मिलेंगे नए कलर विकल्प

yamaha mt15-2

यामाहा एमटी-15 को पावर देने के लिए 155 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 18.1 बीएचपी की पावर और 14.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है

यामाहा एमटी15 हाइपर-नेकेड मोटरसाइकिल इसके फुली-फेयर्ड सिबलिंग आर15 पर आधारित है। इसे पिछले साल फेस्टिव सीजन के आस-पास नया जेनरेशन अपग्रेड मिला था। हालाँकि कंपनी ने एमटी15 की बिक्री को अस्थायी रूप से बंद रखा है और इस साल की शुरुआत से उत्पादन बंद है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कंपनी इस महीने अपडेटेड एमटी15 को लॉन्च करने की य़ोजना बना रही है।

इस तरह आने वाले हफ्तों में नई यामाहा MT-15 वर्जन 2.0 लॉन्च होगी, जबकि इसकी डिलीवरी अप्रैल 2022 के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी। इसके अलावा चुनिंदा डीलरशिप पर इसकी अनौपचारिंग बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसकी राशि लगभग 5,000 रुपये से 10,000 रुपए बताई जा रही है।

हाल ही में लीक हुए एक डाक्यूमेंट की मानें तो अपडेटेड मोटरसाइकिल को ग्रे, व्हाइट, ग्लॉसी ब्लैक और रेसिंग ब्लू के साथ चार कलर विकल्प मिलेंगे। इस बाइक को अपने बेबी सुपरबाइक सिबलिंग के समान अपडेट मिलने की संभावना है। हालाँकि दोनों बाइक्स का आधार समान है, लेकिन ये अलग-अलग राइडिंग एर्गोनॉमिक्स के साथ आते हैं।2022 yamaha mt15नई बाइक में कुछ नए फीचर जोड़े जाने की संभावना है। इसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक अपग्रेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है, जबकि यह यामाहा वाई-कनेक्ट ऐप से भी लैस हो सकती है। इसे एलईडी डीआरएल के साथ सिंगल-पॉड प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप मिलेगा, जो इसके लुक को आकर्षक बनाएगा।

नई एमटी15 को इस बार फ्रंट में ट्रेडिशनल टेलीस्कोपिक फोर्क्स की बजाय अपसाइड-डाउन फोर्क्स मिल सकता है, जबकि रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक को बरकरार रखा जाएगा। यह फ्रंट में समान 282 मिमी और रियर में 220 मिमी डिस्क के साथ आएगी। हालाँकि इस बार इसे सिंगल-चैनल ABS के बजाय डुअल-चैनल ABS मिलेगा और 17-इंच के व्हील से लैस होगी। फ्रंट में इसे 100/80 और रियर में 140/70 ट्यूबलेस टायर मिलेंगे।

2022 यामाहा एमटी-15 को पावर देने के लिए समान 155सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा। यह इंजन VVA तकनीक के साथ आता है और 10,000 आरपीएम पर 18.1 बीएचपी की पावर और 7,500 आरपीएम पर 14.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इस यूनिट को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।