Home Uncategorized फरवरी 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPVs – Ertiga, Innova, Bolero, Triber, XL6

फरवरी 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPVs – Ertiga, Innova, Bolero, Triber, XL6

0
फरवरी 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPVs – Ertiga, Innova, Bolero, Triber, XL6

फरवरी 2021 में मारुति सुजुकी एर्टिगा की 9,774 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि फरवरी 2020 में यह आंकड़ा 11,782 यूनिट का था

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने फरवरी 2021 में MPV सेगमेंट की बिक्री का नेतृत्व किया है और मारूति सुजुकी एर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) बिक्री के मामले में लिस्ट में सबसे ऊपर रही। मारूति सुजुकी ने फरवरी में एर्टिगा की 9,774 यूनिट की बिक्री की है। हालांकि बिक्री में सालाना आधार पर करीब 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

इसके पहले फरवरी 2020 में एर्टिगा की 11,782 यूनिट की बिक्री हुई थी। फरवरी 2021 की बिक्री में 9 मॉडल थे और 6 मॉडलों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 3 ही ऐसे मॉडल रहे, जिसकी सालाना बिक्री में वृद्धि देखी गई है, जिससे लग रहा है कि फरवरी में लोगों ने एमपीवी खरीदने में कम दिलचस्पी दिखाई है।

लिस्ट में दूसरा स्थान टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova) को 10 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ प्राप्त हुआ। कंपनी ने फरवरी में इनोवा की 6,018 यूनिट बेची, जबकि फरवरी 2020 में यह आंकड़ा 5,459 यूनिट का था। स्पष्ट है कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर को इनोवा के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश करने का फायदा मिला है, जबकि महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की 4,843 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल 4,067 यूनिट थी। इसमें 19 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

XL6 vs Ertiga

ModelFebruary 2021 SalesFebruary 2020 Sales
1. Maruti Suzuki Ertiga (-17%)9,77411,782
2. Toyota Innova (10%)6,0185,459
3. Mahindra Bolero (19%)4,8434,067
4. Renault Triber (-10.16%)3,5533,955
5. Maruti XL6 (-22.2%)3,0203,886
6. Kia Carnival (-75.3%)4001,620
7. Mahindra Marazzo (-90.2%)1201,236
8. Datsun Go+ (20%)7260
9. Toyota Vellfire (-19%)3442

लिस्ट में चौथा स्थान रेनो ट्राइबर (Renault Triber) को 10.16 फीसदी की गिरावट के साथ प्राप्त हुआ। रेनो ट्राइबर की 3,553 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 3,955 यूनिट थी। इसी तरह मारूति एक्सएसल6 (Maruti XL6) की बिक्री में 22.2% की गिरावट आई है, जो कि पिछले साल के 3,886 यूनिट के मुकाबले इस साल 3,020 यूनिट रही।

इसी तरह किआ कर्निवाल (Kia Carnival) की बिक्री में 75.3 फीसदी की भारी गिरावट आई है, जो कि 400 यूनिट ही रही। इसके मुकाबले फरवरी में कॉर्निवाल की 1,620 यूनिट बेची गई थी। महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo) की बिक्री में 90.2 की गिरावट दर्ज हुई है और इसकी केवल 120 यूनिट की बकरी हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,236 यूनिट का था।

Renault Triber

हालांकि आठवें स्थान पर रहने वाली डैटसन गो प्लस (Datsun Go+) की बिक्री में 20 फीसदी की वृद्धि देखी गई है, जो कि 72 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसकी 60 यूनिट की बिक्री हुई थी, लेकिन टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) की बिक्री में 19 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और इसकी 34 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी दौरान इसकी 42 यूनिट की बिक्री हुई थी।