अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज SUVs की सूची में हुंडई क्रेटा 15,291 यूनिट्स के साथ पहले स्थान पर रही
हुंडई क्रेटा अप्रैल 2026 में 10.1 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद अपने सेगमेंट में नंबर-1 बनी रही। क्रेटा की कुल मिलाकर 15,291 यूनिट्स बिकीं और इसने 13.4 प्रतिशत मार्केट शेयर अपने नाम किया। वहीं, पूरे मिडसाइज SUV सेगमेंट की कुल बिक्री बढ़कर 1,13,850 यूनिट्स तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 88,527 यूनिट्स का था।
महिंद्रा स्कार्पियो N और स्कार्पियो क्लासिक की कुल मिलाकर 14,719 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह सूची में दूसरे स्थान पर रही। हालांकि इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 5.2 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मारुति सुजुकी की विक्टोरिस एसयूवी की अप्रैल 2026 में 13,701 यूनिट्स बिकीं और लॉन्च होते ही इसने मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
कुछ महीने पहले नई जनरेशन में आई किआ सेल्टोस ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसकी बिक्री 72.2 प्रतिशत बढ़कर 10,566 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने इसकी 6,135 यूनिट्स बिकी थीं। महिंद्रा थार की मांग भी मजबूत बनी रही और इसकी 10,459 यूनिट्स बिकीं, हालांकि बिक्री पिछले साल से थोड़ी कम रही।

Rank | Top 15 Midsize SUVs | April 2026 Sales | YoY |
|---|---|---|---|
1 | Hyundai Creta | 15,291 | -10.1% |
2 | Mahindra Scorpio | 14,719 | -5.2% |
3 | Maruti Suzuki Victoris | 13,701 | – |
4 | Kia Seltos | 10,566 | 72.2% |
5 | Mahindra Thar | 10,459 | -2.3% |
6 | Toyota Hyryder | 9,115 | 96.4% |
7 | Mahindra Bolero | 8,917 | 6.4% |
8 | Mahindra XUV 7XO | 8,630 | 26.7% |
9 | Maruti Suzuki Grand Vitara | 7,718 | 7.9% |
10 | MG Windsor | 3,296 | -9.9% |
11 | Mahindra XEV 9S | 3,242 | – |
12 | Tata Harrier | 2,545 | 151.5% |
13 | Mahindra XEV 9e | 1,611 | -34.0% |
14 | Tata Safari | 1,467 | 9.5% |
15 | Tata Curvv | 1,403 | -55.4% |
वहीं टोयोटा अर्बन क्रूजर Hyryder ने बड़ी छलांग लगाई और इसकी बिक्री लगभग दोगुनी होकर 9,115 यूनिट्स तक पहुंच गई। इस हाइब्रिड एसयूवी ने सालाना आधार पर 96.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। महिंद्रा की कई SUVs टॉप 15 लिस्ट में शामिल रहीं। महिंद्रा बोलेरो की 8,917 यूनिट्स बिकीं, जबकि महिंद्रा XUV 7XO की 8,630 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 26.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ आई है।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने भी स्थिर प्रदर्शन करते हुए 7,718 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और इसकी बिक्री में 7.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में MG Windsor की बिक्री करीब 10 प्रतिशत घटकर 3,296 यूनिट्स रह गई। वहीं महिंद्रा XEV 9S ने 3,242 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में जगह बनाई है।

टाटा Harrier ने सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज करने वाली SUVs में जगह बनाई क्योंकि इसकी बिक्री 151.5 प्रतिशत बढ़कर 2,545 यूनिट्स तक पहुंच गई। वहीं टाटा सफारी की 1,467 यूनिट्स बिकीं और इसने भी सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की है।इलेक्ट्रिक मॉडल्स में महिंद्रा XEV 9e की 1,611 यूनिट्स बिकीं, लेकिन इसकी बिक्री में 34 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं टाटा Curvv की बिक्री 55.4 प्रतिशत घटकर 1,403 यूनिट्स रह गई। वहीं महिंद्रा BE 6 ने 1,170 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और 112.7 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हासिल की है।