भारत में होंडा मोटरसाइकिल इंडिया एक नई क्रूज़र मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी जो संभवतः बेनेली Imperiale 400 और रॉयल एनफील्ड की कॉम्पिटेटर होगी
भारत में फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए बेनेली इंडिया (Benelli India) ने अपनी प्रमुख बाइक Benelli Imperiale 400 के लिए एक आसान ईएमआई स्कीम की शुरूआत की है, जहां खरीददार हर महीने केवल 4,999 रुपये का भुगतान कर सकते हैं। कंपनी बाइक की खरीद पर कुल कीमत का 85 प्रतिशत तक लोन भी उपलब्ध करवा रही है।
इस स्कीम के तहत बेनेली, बाइक की खरीददारी की इच्छा रखने वालों के लिए सुविधाजनक बनाने का प्रयास कर रही है। कंपनी हेल्थ देश में चल रहे क्राइसिस के बाद भी य़ह सुनिश्चित करना चाहती है कि लोगों को बाइक खरीदने में कोई समस्या न हो। बीएस6 नार्म्स में बेनेली 400 की कीमत 1.99 लाख रुपये है।
इसके विपरीत रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और जावा क्रमशः 1.60 लाख रुपये और 1.73 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किए जाते हैं। इसके पहले Benelli Imperiale 400 ने 10 दिनों में 1,200 से अधिक बुकिंग प्राप्त करके अपने लॉन्च के समय अच्छी शुरुआत की थी। दिसंबर 2019 तक इस बाइक की बुकिंग 4 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी थी।

Benelli Imperiale 400 को अक्टूबर 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था। उस समय, मोटरसाइकिल की आक्रामक कीमत 1.69 लाख रुपये थी। ग्राहकों के लिए इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए, बेनेली ने 3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की सर्वश्रेष्ठ इन-क्लास वारंटी की पेशकश की थी। इसके अलावा दो साल की मुफ्त सर्विस की योजना पेश की थी। ये स्कीम बीएस6 मॉडल पर भी लागू है।
ऐसे में इस स्कीम के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नई कम लागत वाली ईएमआई स्कीम से कंपनी की बिक्री को कितना बढावा मिलता है। Benelli Imperiale 400 को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में नया व्हाइट कलर मिलता है, जबकि भारत में होंडा ने 30 सितंबर के लिए एक नई क्रूजर मोटरसाइकिल लॉन्च करने की घोषणा की है।

हालांकि अभी कंपनी ने मोटरसाइकिल के इंजन का आकार नहीं बताया है, लेकिन यह 300-500 सीसी सेगमेंट में होने की उम्मीद है। Benelli Imperiale 400 का डिज़ाइन और स्टाइलिंग स्मूद कर्व्स इसे एक शानदार बाइक बनाती है। यह मोटरसाइकिल 1950 के बेनेली-मोटोबी रेंज से प्रेरित है और विंटेज स्टाइल के साथ आती है।
Benelli Imperiale 400 को पावर देने के लिए 374 सीसी वाला एसओएचसी, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिला है, जो कि 6000 आरपीएम पर 21 पीएस की अधिकतम पावर और 3500 आरपीएम पर अधिकतम 29 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स और मल्टीडिस वेट क्लच में रखा गया है। Imperiale 400 में डबल क्रैडल चेसिस का इस्तेमाल किया गया है।