Bajaj Auto फिर बना ईवी टू-व्हीलर सेल में नंबर-1, Ola और Ather का ये हाल

वाहन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2025 में सिर्फ 8,647 यूनिट की बिक्री के साथ ओला इलेक्ट्रिक चौथे स्थान पर खिसक गई है

Bajaj Auto ने फरवरी 2025 की बिक्री में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में नंबर वन स्थान हासिल करके शानदार वापसी की है। वाहन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू 2-व्हीलर निर्माता ने पिछले महीने कुल 21,335 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2024 में बेची गई 11,763 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 81 प्रतिशत की वृद्धि है।

कंपनी ने दिसंबर 2024 में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था, इससे पहले जनवरी 2025 की बिक्री में ओला इलेक्ट्रिक पहले स्थान पर वापस आ गई थी। वाहन पर उपलब्ध आंकड़ों से यह भी पता चला है कि बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर कंपनी और एथर एनर्जी जैसे केवल तीन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड फरवरी 2025 में 10 हजार यूनिट्स की बिक्री को पार करने में सक्षम रहे। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री 75,995 यूनिट की रही रही है।

बजाज ऑटो ने नंबर वन स्थान प्राप्त किया, फरवरी 2025 में टू-व्हीलर ईवी सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी 28 प्रतिशत थी। कंपनी ने पिछले 11 महीनों में चेतक ईवी की कुल 1,95,651 यूनिट बेची हैं, जो घरेलू बाजार में वित्त वर्ष 24 (1,93,439 इकाइयों) की पूरी बिक्री से अधिक है। उम्मीद है कि ब्रांड मार्च 2025 में 25 हजार चेतक बेचेगा और इस वित्तीय वर्ष में 2 लाख यूनिट्स की बिक्री का नया माइलस्टोन पार करेगा।

tvs iqube-6

फरवरी 2025 की बिक्री चार्ट में TVS 18,746 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक थी। इसने 24 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल की। ​​आपको बता दें कि होसुर स्थित यह ब्रांड जनवरी 2024 में शीर्ष स्थान हासिल करने के बहुत करीब पहुंच गया था, लेकिन उसे दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। TVS ने FY25 में पहले ही 2 लाख से अधिक iQube ई-स्कूटर बेचे हैं।

तीसरा स्थान बेंगलुरु स्थित EV स्टार्टअप, एथर एनर्जी का था। जिसने फरवरी 2025 में 11,788 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी जनवरी 2025 की तुलना में एक स्थान ऊपर चढ़ी है, जबकि ओला इलेक्ट्रिक चौथे नंबर पर खिसक गई है। घरेलू e2W बाजार में पिछले महीने इसकी बाजार हिस्सेदारी 11 प्रतिशत थी।

New Gen Ola Electric Scooters4

ओला इलेक्ट्रिक ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि उसने फरवरी 2025 में 25,000 से ज़्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। हालांकि, वाहन पोर्टल के डेटा में सिर्फ 8647 यूनिट्स बताई गई हैं। भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाले इस ब्रांड ने यह भी कहा था कि कई एजेंसियों के साथ अपने अनुबंधों पर फिर से बातचीत करने के कारण उन्हें वाहन में वाहन पंजीकरण संख्या में अस्थायी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।

फरवरी 2025 में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (GEM) और हीरो मोटोकॉर्प (Vida) ने क्रमशः 3,700 और 2,677 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया। GEM की मूल कंपनी कॉटन ग्रीव्स के पास भारत में छह ई-स्कूटर हैं, जिनके नाम हैं नेक्सस, प्राइमस, मैग्नस LT/EX, एम्पीयर मैग्नस स्पेशल, रियो ली/ला प्लस और ज़ील ईएक्स। दूसरी ओर, हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाज़ार में Vida V1 और Vida V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है।