Home बजाज  Royal Enfield 350 के मुकाबले आ सकती है Bajaj Neuron मोटरसाइकिल

Royal Enfield 350 के मुकाबले आ सकती है Bajaj Neuron मोटरसाइकिल

bajaj neuron

बजाज वर्तमान में एकमात्र मास-मार्केट क्रूज़र मोटरसाइकिल एवेंजर सीरीज़ की बिक्री करती है, हालांकि नई ट्रेडमार्क फाइलिंग बताती है कि यह जल्द ही बदल सकता है

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India) ने हाल ही में भारत में होंडा हाइनेस सीबी 350 (Honda H’ness CB 350) की लॉन्च के साथ माडर्न-क्लासिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में कदम रखा है। इस बाइक की शुकूआती कीमत 1.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। यह बाइक मूलरूप से जावा, बेनेली और रॉयल एनफील्ड के मुकाबले है।

अब प्रतीत हो रहा है कि जल्द ही बजाज ऑटो भी इस लिस्ट में शामिल होने वाली है। दरअसल बजाज ने हाल ही में न्यूरॉन (Neuron) नाम की बाइक के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया है। उम्मीद की जा रही है कि यह एक क्रूजर मोटरसाइकिल होगी, जो भारत में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350), जावा (Jawa), बेनेली इम्पीरियल 400 (Benelli Imperiale 400) और होंडा हाइनेस सीबी 350 (Honda H’ness CB 350) के मुकाबले होगी।

यहाँ ध्यान देना आवश्यक है कि बजाज के पास पहले से ही अपनी लाइन-अप, एवेंजर सीरीज में बड़े पैमाने पर क्रूजर रेंज है। इसलिए नई बाइक 400 सीसी मोटरसाइकिल एवेंजर से प्रेरित हो सकती है, क्योंकि मोटर वाहन निर्माता के लाइन-अप में यह सबसे पुराने और सबसे प्यारे नामों में से एक है।

bajaj neuron

हालांकि बजाज द्वारा अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है और न्यूरॉन वास्तव में पूरी तरह से एक अलग मोटरसाइकिल हो सकती है। खैर, अगर यह सब-400 सीसी क्रूजर है, तो यह डोमिनार 400 के 373.3 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन से संचालित हो सकती है। हालांकि क्रूजर मोटरसाइकिल में इस इंजन को फिट करना एक चुनौती हो सकती है।

एवेंजर सीरीज में वर्तमान में दो मोटरसाइकिल शामिल हैं, जिसमें स्ट्रीट 160 और क्रूज 220 शामिल है। इसमें पहली बाइक की कीमत 99,597 रुपये है, जबकि क्रूज 220 की कीमत 1.21 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। स्ट्रीट 160 बाइक 160 सीसी इंजन से लैस है जो 15 पीएस की पावर और 13.7 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है।

दूसरी ओर क्रूज़ 220 बाइक में 220 सीसी सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन आता है जो 19.03 PS की अधिकतम पावर और 17.55 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। स्ट्रीट 160 एक आधुनिक स्ट्रीट डिज़ाइन के साथ है, जबकि क्रूज़ 220 में आधुनिक एलिमेंट के साथ प्रतिष्ठित स्टाइल है। हालांकि बजाज की नई न्यूरॉन बाइक का डिजाइन अलग हो सकता है।

*Pics For Reference Only

Source: Auto Fabrica