भारत में बजाज ट्विनर 500 सीसी मोटरसाइकिल 2023 में हो सकती है लॉन्च

बजाज ट्विनर मोटरसाइकिल डोमिनॉर और पल्सर की तरह माडर्न डिजाइन भाषा का पालन करेगी और इसे पावर देने के लिए 500 सीसी इंजन मिलेगा

बजाज ऑटो ने साल 2020 में भारत के लिए ‘ट्विनर’ नाम को रजिस्टर किया था, जिसे इस साल जनवरी में मंजूरी दी गई थी। हालाँकि कंपनी ने अभी तक इसके बारे में ऐसा कोई विवरण नहीं दिया है कि इस नेमप्लेट का इस्तेमाल किसके लिए किया जाएगा, लेकिन इसके बारे में बहुत सारी अटकलें चल रही हैं।

दरअसल बजाज वर्तमान में दो अंतर्राष्ट्रीय दोपहिया ब्रांड केटीएम और ट्रायम्फ के साथ साझेदारी में कुछ नई मोटरसाइकिलों को विकसित कर रही है, जिसके तहत कंपनी केटीएम के लिए एक नए ट्विन-सिलेंडर इंजन को केटीएम के साथ विकसित कर रही है। इस इंजन की क्षमता लगभग 500 सीसी होने की उम्मीद है।

इस नए इंजन का इस्तेमाल केटीएम की 490 रेंज यानी 490 ड्यूक, 490 एडवेंचर और आरसी490 के साथ-साथ सुपरमोटो और एंडुरो मॉडल के लिए किया जाएगा, जबकि ट्रायम्फ के लिए बजाज रेट्रो-स्टाइल मोटरसाइकिलों को विकसित कर रही है, जो सिंगल-सिलेंडर या ट्विन-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित हो सकती है, जिसकी क्षमता 200 सीसी से 700 सीसी तक है।new bajaj pulsar N250उम्मीद है कि आगामी केटीएम में भी इस 500 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो लागत को बचाने में भी मदद करेगा। इस तरह बेशक इस इंजन का इस्तेमाल बजाज अपनी मोटरसाइकिल के लिए भी कर सकती है। नाम को ध्यान में रखते हुए बजाज ट्विनर संभवतः एक ट्विन-सिलेंडर मोटरसाइकिल होगी, जो भारतीय बाजार के लिए एकदम सही कदम हो सकता है।

बजाज संभावित रूप से केटीएम के वर्जन की तुलना में कम पावर के लिए इंजन को ट्यून कर सकती है। जैसा कि बजाज डोमिनार 400 और केटीएम ड्यूक 390 के बीच में देखा गया है। फिर भी उम्मीद हैं कि यह ट्विनर मोटरसाइकिल लगभग 50 पीएस की पावर विकसित करने में सक्षम होगी। बजाज ने अपनी मोटरसाइकिलों को हमेशा कम कीमत पर पेश किया है और इसलिए उम्मीद है कि ट्विनर इससे अलग नहीं होगी। उम्मीद है कि इस बाइक को सुविधाओं के रूप में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, अलॉय व्हील, ड्यूल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक, ऑल-एलईडी लाइटिंग आदि मिलेगा।bajaj Dminar 250इसका डिजाइन डोमिनार और पल्सर रेंज के समान आधुनिक और स्पोर्टी होगा। यहाँ ध्यान दिया जाना चाहिए कि सभी ट्रेडमार्क नामों को प्रोडक्शन मॉडल पर नहीं लगाया जाता है, इसलिए हमें यकीन नहीं है कि बजाज ट्विनर नाम का इस्तेमाल वास्तविक होगा। हालाँकि बजाज अपनी लाइनअप में KTM द्वारा भारतीय बाजार में 490 रेंज लाने के कुछ समय बाद 500 सीसी मोटरसाइकिल जोड़ेगी। जहाँ तक केटीएम 490 की बात है तो इस रेंज को इस साल किसी भी समय वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है, जबकि इसके कुछ महीनों बाद भारत में इसे लॉन्च किया जा सकता है। इस प्रकार बजाज ट्विनर को भारत में साल 2023 के दौरान पेश किए जाने की संभावना है।