Home बजाज  Bajaj Pulsar NS200 को मिल सकते हैं 2 नए कलर ऑप्शन

Bajaj Pulsar NS200 को मिल सकते हैं 2 नए कलर ऑप्शन

bajaj pulsar ns200

बजाज Pulsar NS200 के नए कलर ऑप्शन का खुलासा एक विडियो में हुआ है यह रेड, ब्लैक और व्हाइट रंग के संयोजन की उपस्थिति के साथ आकर्षक दिखती है

घरेलू निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) भारत में दो पहिया सेगमेंट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में एक है और पल्सर सीरीज युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। कंपनी के पोर्टपोलियो में बजाज पल्सर एनएस200 (Bajaj Pulsar NS200) नाम की एक दमदार बाइक है, जिसे खरीददारों का अच्छा फीडबैक मिला है और यह सीरीज टॉप 10 बाइक की लिस्ट में हमेशा अपना स्थान बनाता आया है।

बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी नई मार्केटिंग रणनीति के तहत एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में इस 200 सीसी स्ट्रीटफाइटर बाइक को दो नए कलर ऑप्शन में देखा गया है। यह एडिशन रेड, ब्लैक और व्हाइट रंग के संयोजन की उपस्थिति के साथ आकर्षक दिखती है।

कंपनी ने इस बाइक के फ्यूल टैंक, हेडलैंप असेंबली और टेल सेक्शन के कुछ हिस्से को रेड और व्हाइट कलर में रंगा है। हालाँकि व्हील्स व्हाइट कलर के साथ है, जबकि अन्य पार्ट ब्लैक कलर से रंगा गया है। इस नए संस्करण की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले शुरुआत होने की संभावना है, इसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

संभावना जताई जा रही है कि कंपनी दो नए कलर ऑप्शन को आगामी त्योहारी सीजन में लॉन्च कर सकती है, इसके इंजन में  बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है। बाइक को पावर देने के लिए 199.5cc, फोर-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो कि 24.2bhp की पावर और 18.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

आपको जानकार हैरानी होगी कि यह मॉडल अपने आउटगोइंग मॉडल यानि बीएस4 मॉडल की तुलना में ज्यादा पावर जेनरेट करता है। बीएस4 मॉडल में यह 23.2bhp की पावर और 18.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। ट्रांसमिशन को 6 स्पीड गियरबॉक्स द्वारा कंट्रोल किया जाता है।

बता दे कि हाल ही में बजाज ऑटो ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक के लिए बुकिंग को स्वीकार करना बंद कर दिया है। यह इसलिए है क्योंकि कंपनी को पार्टस की सही से आपूर्ति नहीं मिल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अभी इस स्कूटर के लिए जल्दी से बुकिंग शुरू नहीं करेगी, बल्कि इसके लिए इंतजार करना होगा।