Bajaj Pulsar N160 S और N160 SS भारत में हुई लॉन्च, कीमत 1.33 लाख से शुरू

नई Pulsar N160 S और N160 SS में 165cc का 4-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 18.5 PS की पावर देता है और यह बाइक सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है

बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Pulsar के 25 साल पूरे होने के मौके पर भारत में नई Pulsar N160 S और Pulsar N160 SS लॉन्च की हैं। कंपनी का दावा है कि ये दोनों बाइक्स 160cc सेगमेंट में परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के मामले में नया बेंचमार्क स्थापित करेंगी। नई Pulsar N160 S की एक्स-शोरूम कीमत 1,33,511 रुपये और N160 SS की कीमत 1,42,585 रुपये (दिल्ली) रखी गई है।

नई पल्सर N160 S और N160 SS में नया 165cc, 4-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 18.5 PS की पावर जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा पावर देने वाली मोटरसाइकिल है। बाइक 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे तेज बाइक बनाती है।

दोनों नई बाइक्स में Intelligent Throttle (ETB) तकनीक दी गई है। यह सिस्टम एक्सेलरेटर के रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है, जिससे बाइक चलाना आसान हो जाता है और हर तरह की सड़क पर स्मूद व बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। इसी तकनीक की मदद से बाइक में कई एडवांस फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

Pulsar NS 160 (3)

नई पल्सर N160 S और N160 SS में Rain, Road, Sport और Off-road समेत चार राइड मोड्स दिए गए हैं। राइडर सड़क और मौसम के अनुसार अपनी जरूरत के हिसाब से मोड चुन सकता है, जिससे बेहतर कंट्रोल और सुरक्षित राइडिंग मिलती है। पल्सर N160 SS में Responsive Traction Control भी दिया गया है, जो फिसलन वाली सड़क पर बेहतर ग्रिप बनाए रखने में मदद करता है।

इसके अलावा दोनों बाइक्स में Crawl Technology दी गई है, जिससे ट्रैफिक में कम स्पीड पर बिना बार-बार क्लच और गियर बदलने के बाइक आसानी से आगे बढ़ सकती है। नई पल्सर N160 SS में 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें Google Maps Mirroring फीचर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की किसी स्पोर्ट्स बाइक में पहली बार दिया गया फीचर है, जिससे नेविगेशन पहले से ज्यादा आसान हो जाता है।

Pulsar NS 160

नई बाइक्स में शार्प ग्राफिक्स, रंगीन अलॉय व्हील्स, बेहतर हैंडलबार पोजिशन और अधिक आरामदायक सीट दी गई है। इन्हें Atlantic Blue, Pearl Metallic White और Brooklyn Black जैसे तीन नए रंगों में पेश किया गया है। बजाज ऑटो का कहना है कि Pulsar N160 सीरीज इस साल के पहले छह महीनों में 60% की ग्रोथ दर्ज कर चुकी है और युवाओं के बीच इसकी काफी लोकप्रियता है। कंपनी के मुताबिक इसके करीब 70% ग्राहक 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। नई N160 S और N160 SS के लॉन्च के साथ बजाज ने अपनी पल्सर रेंज को और मजबूत करते हुए 125cc से 250cc तक का पोर्टफोलियो और भी आकर्षक बना दिया है।