Bajaj Auto ने बढ़ाई Pulsar, Avenger, Platina, CT रेंज की कीमत

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने कीमतों में यह वृद्धि साल 2020 में दूसरी बार किया है, जो डोमिनार रेंज के अलावा सभी बाइक्स पर लागू होगी

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी मोटरसाइकिल्स की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि 1000 रूपए से लेकर 2,400 रूपए तक की गयी है। इससे पहले कंपनी ने मई 2020 में अपने बाइक्स की कीमतों में 500 रूपए से लेकर 4,500 की वृद्धि की थी। कंपनी ने इस वृद्धि को बीएस6 मॉडलों पर कम लाभ को बताया है।

कंपनी ने मार्च 2020 में घरेलू बाजार में 39,286 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा दर्ज किया था, जबकि जून 2020 में बजाज ने 1,46,695 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा दर्ज किया, जो कि लगभग 273 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले यह बिक्री करीब 26 फीसदी की गिरावट है।

कंपनी ने अपने पोर्टपोलियो में डोमिनार 250 (Dominar 250) और डोमिनार 400 (Dominar 400) बाइक की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की है, जबकि पल्सर (Pulsar) की पूरी रेंज, प्लेटिना (Platina), एवेंजर (Avenger) और सीटी रेंज (CT range) की कीमतों में वृद्धि की गई है। नीचे आप बाइक की कीमतों में की गई वृद्धि को देख सकते हैं:

ModelUpdated Prices (ex-showroom, New Delhi)Old Prices (ex-showroom, New Delhi)
CT 100Rs. 44,378 to Rs. 52,058Rs. 43,174 to Rs. 50,854
CT 110Rs. 49,907 to Rs. 52,179Rs. 48,704 to Rs. 51,680
Platina 100Rs. 50,848 to Rs. 61,082Rs. 49,645 to Rs. 59,757
Platina 110 H-GearRs. 62,899Rs. 60,550
Avenger 160 StreetRs. 95,891Rs. 94,893
Avenger 220 CruiseRs. 1.20 lakhRs. 1.19 lakh
Pulsar 125Rs. 70,995 to Rs. 79,091Rs. 70,995 to Rs. 75,494
Pulsar 150Rs. 97,958Rs. 96,960
Pulsar 150 NeonRs. 91,002Rs. 90,003
Pulsar 150 Twin DiscRs. 1.01 lakhRs. 1 lakh
Pulsar 180FRs. 1.11 lakhRs. 1.10 lakh
Pulsar 220Rs. 1.21 lakhRs. 1.19 lakh
Pulsar NS160Rs. 1.07 lakhRs. 1.05 lakh
Pulsar NS200Rs. 1.29 lakhRs. 1.28 lakh
Pulsar RS200Rs. 1.49 lakhRs. 1.48 lakh

आपको बता दें कि फिलहाल इस वक्त भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग अभी भी अपने रिकवरी स्टेज में है। धीरे-धीरे बिक्री के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। फिर भी निर्माता लाभ कमाने के मामले में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों के कारण काफी निवेश किया गया है, जिसने भारत में कई ऑटो निर्माताओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं हैं।

ग्राहकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए बजाज ऑटो ने भारत में आने वाले दिनों में कुछ नई मोटरसाइकिलों को भी लॉन्च कर सकती है। पहले ऐसी खबरें थीं कि केटीएम एडवेंचर का एक किफायती एडिशन बजाज ब्रांड के तहत पेश किया जाएगा। कंपनी डोमिनार 400 के फुल्ली फेयर्ड एडिशन को भी पेश कर सकती है।

हालांकि बजाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण टूव्हीलर चेतक ईवी (Bajaj Chetak EV) है। बजाज ने अपने ब्रांड को इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में आगे बढ़ाया है। स्कूटर का नया रेट्रो डिज़ाइन पुराने खरीदारों को भी अपनी ओर आकर्षित करने में मदद कर रहा है। भारत में इस स्कूटर का मुकाबला एथर 450 (Ather 450), टीवीएस आई क्यूब (TVS iQube) और वेस्पा इलेक्ट्रिक (Vespa Elettrica) से है।