Home बजाज  LED हेडलाइट के साथ अपडेट हुई Bajaj Pulsar 220F, कीमत 8,000 रुपये...

LED हेडलाइट के साथ अपडेट हुई Bajaj Pulsar 220F, कीमत 8,000 रुपये बढ़ी

2026 pulsar 220F

2026 Bajaj Pulsar 220F में हैलोजन हेडलैंप की जगह अब LED हेडलाइट दी गई है, जिसके साथ आइब्रो-स्टाइल इंटीग्रेटेड LED DRLs भी जोड़े गए हैं

बजाज ऑटो ने 2026 Pulsar 220F को अपडेट कर दिया है। अब इस बाइक में LED हेडलैंप दिया गया है और इसकी कीमत में करीब 8,000 रुपये की बढ़ोतरी भी की गई है। नई 2026 Bajaj Pulsar 220F की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 1.36 लाख रुपये रखी गई है।

नई Pulsar 220F में पहले मिलने वाले हैलोजन हेडलैंप की जगह अब LED हेडलाइट और इंटीग्रेटेड LED DRLs दिए गए हैं। इससे पहले दिसंबर 2025 में कंपनी ने इस बाइक को नए कलर ऑप्शन, अपडेटेड ग्राफिक्स और LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ पेश किया था। हालांकि, मैकेनिकल तौर पर बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिसंबर 2025 में Pulsar 220F को Black Cherry Red, Black Ink Blue, Black Copper Beige और Green Light Copper रंगों में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने Green Light Copper कलर को हटाकर नया Black Gold रंग शामिल किया है। इससे पहले बजाज ने Pulsar 180 में भी व्हाइट कलर को बंद किया था।

2026 pulsar 220F (2)

ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो बाइक में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS मिलता है। कुछ रिपोर्ट्स में ड्यूल-चैनल ABS की बात कही गई थी, लेकिन कंपनी ने ऐसा कोई अपडेट नहीं दिया है। कीमत में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब यह बाइक पहले से महंगी हो गई है। मौजूदा मॉडल की कीमत 1.28 लाख रुपये थी। अगर इसमें ड्यूल-चैनल ABS भी दिया जाता तो यह और ज्यादा प्रीमियम विकल्प बन सकती थी।

2026 Bajaj Pulsar 220F में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स में LED हेडलाइट और DRLs, LED टर्न इंडिकेटर्स, 5-स्पोक अलॉय व्हील्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Ride Connect ऐप सपोर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन शामिल हैं। बजाज के एमडी राजीव बजाज पहले ही संकेत दे चुके हैं कि आने वाले महीनों में कई नई Pulsar मोटरसाइकिलें लॉन्च की जाएंगी, जिनमें Pulsar N125 भी शामिल होगी।

2026 pulsar 220F (1)

नई Pulsar 220F में वही पुराना 220cc सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड Twin Spark DTS-i इंजन दिया गया है, जो 8,500 आरपीएम पर 20.6 बीएचपी की पावर और 7,000 आरपीएम पर 18.5 Nm का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह 2007 में लॉन्च हुई Pulsar 220F के लिए पिछले कई वर्षों में सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है। पिछले महीने Bajaj ने Pulsar N160 का नया वेरिएंट भी लॉन्च किया था। जिसमें गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिंगल-पीस सीट शामिल थे।