बजाज मोटरसाइकिलों की कीमतो में हुई वृद्धि – प्लेटिना, पल्सर, एवेंजर, डोमिनॉर

बजाज ऑटो ने मॉडल के आधार पर अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों में 423 रूपए से लेकर 4,998 रूपए तक की वृद्धि की है

बजाज ऑटो ने इनपुट लागतों में वृद्धि का हवाला देते हुए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में शामिल मोटरसाइकिलों की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है। यह वृद्धि मॉडल के आधार पर 423 रूपए से लेकर 4,998 रूपए तक है और इससे प्लेटिना रेंज, पल्सर रेंज, एवेंजर क्रूजर रेंज और डोमिनॉर रेंज सभी प्रभावित हुई हैं।

हालांकि यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 और सीटी रेंज की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसके साथ ही कंपनी ने पल्सर 150 के नियॉन वेरिएंट को अपने लाइनअप से हटा दिया है। बजाज प्लेटिना 100 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत में केवल 269 रूपए की वृद्धि की गई है। इस तरह यह पहले 59,040 रूपए में उपलब्ध थी, वहीं अब यह 59,309 रूपए (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगी।

इसी तरह प्लेटिना 110 इलेक्ट्रिक स्टार्ड ड्रम वेरिएंट की कीमत 480 रूपए बढ़कर 63,366 रूपए से 63,846 हो गई है, तो वहीं प्लेटिना 110 इलेक्ट्रिक स्टार्ड डिस्क वेरिएंट की कीमत 480 रूपए बढ़कर 67,904 रूपए से 68,384 रूपए हो गई है। पल्सर 150 की बात करें तो इसका स्टैंडर्ड पहले 78,989 रूपए में उपलब्ध था, वहीं यह 1,101 रूपए बढ़कर 80,090 रूपए हो गई है।pulsar 125

बजाज प्लेटिना रेंजनई कीमतपुरानी कीमतअंतर
प्लेटिना 10059,30959,040269
प्लेटिना 110 ईएस ड्रम63,84663,366480
प्लेटिना 110 ES डिस्क68,38467,904480
बजाज पल्सर रेंज
पल्सर 125 स्टैंडर्ड80,09078,9891,101
पल्सर 125 स्प्लिट सीट82,70181,6001,101
पल्सर NS12599,77099,347423
पल्सर 150 स्टैंडर्ड1,06,7581,05,4911,267
पल्सर 150 ट्विन डिस्क1,09,7601,08,3651,395
पल्सर 180 स्टैंडर्ड1,16,6531,15,2581,395
पल्सर NS1601,18,6821,16,2052,477
पल्सर 220F1,34,5661,33,907659
पल्सर RS2001,64,7191,63,1681,551
पल्सर NS2001,34,1951,33,210985
पल्सर F2501,40,9151,40,000915
पल्सर NS2501,39,1171,37,9971,180

इसी तरह पल्सर 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट की कीमत 1,101 रूपए बढ़कर 81,600 रूपए से 82,701 रूपए हो गई है, जबकि पल्सर एनएस125 की कीमत 423 रूपए बढ़कर 99,347 रूपए से 99,770 रूपए हो गई है। वहीं पल्सर 150 का स्टैंडर्ड वेरिएंट पहले 1,05,491 रूपए में उपलब्ध था, लेकिन अब यह 1,267 रूपए बढ़कर 1,06,758 रूपए हो गया है।

बजाज पल्सर 150 ट्विन डिस्क की कीमत में 1,395 रूपए की वृद्धि हुई है, जो अब 1,08,365 रूपए की बजाय 1,09,760 रूपए में उपलब्ध है, जबकि पल्सर 180 की कीमत में 1,395 रूपए की वृद्धि हुई है और अब यह 1,15,258 रूपए की बजाय 1,16,653 रूपए में उपलब्ध है। साथ ही पल्सर एनएस160 की कीमत 2,477 रूपए बढ़कर 1,16,205 रूपए से 1,18,682 रूपए हो गया है।2021 Bajaj Platina 110 ABS

बजाज डोमिनॉर रेंजनई कीमत पुरानी कीमत अंतर
बजाज डोमिनॉर 250 स्टैंडर्ड1,64,3071,59,3094,998
बजाज डोमिनॉर 400 स्टैंडर्ड2,16,6482,12,1554,493
बजाज एवेंजर रेंज 
एवेंजर स्ट्रीट 160 स्टैंडर्ड1,08,9021,08,902
एवेंजर क्रूज 220 स्टैंडर्ड1,33,6131,32,640973

इसी तरह बजाज पल्सर 220F की कीमत में 659 रूपए की वृद्धि हुई है, जो अब 1,33,907 रूपए की बजाय 1,34,566 रूपए में उपलब्ध होगी। वहीं पल्सर RS200 अब 1,551 रूपए बढ़कर 1,63,168 रूपए की बजाय 1,64,719 रूपए में उपलब्ध होगी। बजाज ऑटो ने पल्सर NS200 की कीमत में 985 रूपए की वृद्धि की है। इस तरह यह 1,33,210 रूपए से बढ़कर 1,34,195 रूपए हो गई है।

बजाज पल्सर F250 जहाँ पहले 1,40,000 रूपए में उपलब्ध थी, वहीं यह 915 रूपए बढ़कर 1,40,915 रूपए में उपलब्ध होगी। वहीं N250 अब 1,39,117 रूपए में उपलब्ध है इसकी कीमत पहले 1,37,997 रूपए थी, जो अब 1,180 रूपए बढ़ी है। इसी तरह बजाज एवेंजर क्रूज 973 रूपए बढ़कर 1,32,640 रूपए की बजाय 1,33,613 रूपए में उपलब्ध है।2021 Bajaj Pulsar 150बजाज ऑटो ने डोमिनॉर 250 की कीमत में 4,998 रूपए की वृद्धि की है, जो अब 1,59,309 रूपए की बजाय 1,64,307 रूपए में उपलब्ध है। वहीं डोमिनॉर 400 की कीमत 4,493 रूपए बढ़कर 2,12,155 रूपए की बजाय 2,16,648 रूपए में उपलब्ध होगी। इसके अलावा सीटी 100 पहले की तरह 53,696 रूपए, सीटी 110 बाइक 58,925 रूपए में उपलब्ध है, जबकि बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 की कीमत भी 1,08,902 रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) के साथ अपरिवर्तित है।