भारत में Audi Q2 SUV हुई लॉन्च, कीमत 34.99 लाख से शुरू

ऑडी Q2 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो 190 हॉर्सपावर और 320 एनएम का टॉर्क उत्पन करती है और इसे 7 स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिला है

ऑडी इंडिया (Audi India) ने भारत में अपनी मोस्ट अफोर्डेबल क्रॉसओवर एसयूवी ऑडी Q2 (2020 Audi Q2) को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 34.99 लाख रूपए से लेकर 48.89 लाख रूपए तक है। इस एसयूवी को भारत में स्टैंडर्ड, प्रीमियम, प्रीमियम प्लस 1, प्रीमियम प्लस 2 और टेक्नोलाजी के साथ पाँच वेरिएंट में पेश किया गया है।

ऑडी Q2 एसयूवी भारत में कंपनी के लाइनअप की सबसे सस्ती एसयूवी है। कंपनी ने इस कार के लिए पहले ही बुकिंग शुरू कर दी थी, जिसे 2 लाख रूपए की टोकन राशि देकर बुक कराया जा सकता है। इस साल कंपनी की ओर से यह पाँचवाँ नया लॉन्च है और इस नई कार की केवल 2,500 यूनिट ही भारत में बेची जा सकती है।

ऑडी Q2 एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर आधारित है और भारत में बिकने वाली फॉक्सवैगन टी-रॉक और स्कोडा कारोक भी इसी प्लेटफार्म पर विकसित की गई है और इसे भारत में कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) मॉडल के रूप में लाया गया है। यह कार इंटरनेशनल मार्केट में चार सालों से उपलब्ध है।

Audi Q2 Variants Price (Ex-Showroom)
StandardRs. 34.99 lakh
PremiumRs. 40.89 lakh
Premium Plus 1Rs. 44.64 lakh
Premium Plus 2Rs. 45.14 lakh
TechnologyRs. 48.89 lakh

Audi Q2

आउटगोइंग मॉडल की तुलना में Q2 में मामूली परिवर्तन किए गए हैं। इंटीरियर में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, रिवर्स पार्किंग कैमरा और लेदर सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।

कार में फिजिकल बटन का कम उपयोग किया गया है और इसमें क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, डिजिटल मल्टी-इंफो डिस्प्ले, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वर्चुअल कॉकपिट, मल्टी-फंक्शनल फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, सर्कुलर एसी वेंट्स भी दिए गए हैं। ऑडी Q2 की लंबाई 4,190 मिमी है, चौड़ाई 1,794 मिमी है और चौड़ाई 1,538 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,595 मिमी का है।

Audi Q2-2

ऑडी Q2 को पावर देने के लिए 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिला है, जो कि 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कार के साथ आने वाला क्वाट्रो AWD सिस्टम सभी चारों व्हील को पावर सप्लाई करता है। यह इंजन स्कोडा कोडियाक और फॉक्सवैगन तिगुआन ऑलस्पेस में भी ड्यूटी पर है और 190 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है। ऑडी Q2 6.5 सेकंड में 0 से 100 किमी तक की स्पीड पकड़ सकती है।