
Ather के नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में 29 अगस्त को डेब्यू करेगा और इसकी कीमत 1 लाख से अधिक होगी
Ather Energy भारतीय बाजार में अपना पहला मास-मार्केट फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर EL01 29 अगस्त 2026 को पेश करेगी। यह नया स्कूटर कंपनी के EL प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख से 1.15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। बेंगलुरु में आयोजित होने वाले Ather Community Day 2026 में EL01 को पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया जाएगा।
इस इवेंट की थीम “A New Dawn of Magic” रखी गई है, जहाँ कंपनी नए कॉन्सेप्ट, टेक्नोलॉजी और EV प्लेटफॉर्म भी दिखाएगी। Ather ने 2025 Community Day में EL प्लेटफॉर्म और EL01 के प्रोटोटाइप को पहली बार दिखाया था। कंपनी के अनुसार, इसी प्लेटफॉर्म पर भविष्य में फैमिली स्कूटर, मैक्सी-स्कूटर और हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किए जाएंगे।
कुछ महीने पहले Ather Energy के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत सिंह फोकेला ने पुष्टि की थी कि EL01 की कीमत 1 लाख रुपये से कम नहीं होगी। हालांकि, इसकी कीमत कंपनी के मौजूदा मॉडल Rizta और 450 सीरीज से कम रखी जाएगी। फिलहाल Ather Rizta S की शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है।

दिसंबर 2025 में Ather ने EL01 का डिजाइन पेटेंट भी फाइल किया था। पेटेंट तस्वीरों से पता चलता है कि स्कूटर में 14-इंच का फ्रंट व्हील और 12-इंच का रियर व्हील मिलेगा। इसमें स्विंगआर्म-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर, बड़ा LED DRL, LED टेललैंप और कंपनी का पहला एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS) दिया जाएगा।
ग्राहकों की सुविधा के लिए इसमें Ather Charge Drive Controller नाम का ऑनबोर्ड चार्जर मिलेगा। नया स्कूटर AtherStack 7.0 सॉफ्टवेयर पर चलेगा और इसमें वॉयस कमांड स्टैंडर्ड फीचर के रूप में दिया जाएगा। डिजाइन पेटेंट से यह भी संकेत मिला है कि इसमें 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलेगा। कुछ महीने पहले इस स्कूटर को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था।

बैटरी की बात करें तो Ather EL01 में Rizta वाले 2.9 kWh और 3.7 kWh बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। ये बैटरी क्रमशः 123 किमी और 159 किमी (IDC) की रेंज देती हैं। इसके अलावा EL01 की टॉप स्पीड 70-80 किमी/घंटा और 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार 4-5 सेकंड में पकड़ने की उम्मीद है।