एथर सीरीज़ 1 के फ्रंट में पारदर्शी साइड पैनल है, जिसके माध्यम से एल्यूमीनियम ट्रेलिस फ्रेम को देखा जा सकता है
बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी (Ather) ने अपने 450X कलेक्टर एडिशन से पर्दा हटा दिया है और इसे सीरीज 1 (Ather Series 1 Collector) का नाम दिया गया है। कंपनी ने सीरीज 1 के साथ एक यूनिक कलर स्कीम पेश की है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ब्राइट ब्लैक कलर स्कीम है, जिसमें गोल्डन मैटेलिक वाले फ्लैक हैं।
कंपनी एथर 450एक्स कलेक्टर एडिशन को केवल उन ग्राहकों को उपलब्ध कराएगी, जिन्होंने एथर 450एक्स के आधाकारिक लॉन्च के पहले इस स्कूटर को प्री-बुक कर लिया था। एथर 450एक्स को 28 जनवरी 2020 को लॉन्च किया गया था। एथर 450एक्स कलेक्टर एडिशन एक लिमिटेड वैरिएंट एडिशन स्कूटर होने वाली है, जिसे कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध किया जाएगा।
इस स्कूटर में स्टैंडर्ड एथर 450एक्स के मुकाबले काफी कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस स्कूटर में पारदर्शी बॉडी पैनल लगाए जाएंगे जो इसे अन्य स्कूटरों से बिलकुल अलग बनाएंगे। इस स्पेशल स्कूटर को रेड हाइलाइट्स भी मिलते हैं, जिसमें रेसिंग स्ट्राइप, व्हील डिकल्स है और इसका एक्सपोज़्ड ट्रेलिस फ्रेम रेड में तैयार किया गया है।

पारदर्शी बॉडी पैनल इस स्कूटर को काफी अलग लुक देगा जो भारत में किसी स्कूटर में पहली बार लगाया जा रहा है। इस पारदर्शी पैनल से स्कूटर में दिया गया ट्रेलिस एल्युमीनियम फ्रेम देखा जा सकेगा साथ ही स्कूटर के अंदर के कुछ इक्विपमेंट भी देखे जा सकेंगे। एथर का कहना है कि यह पहली बार है जब किसी प्रोडक्शन टू-व्हीलर पर इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है।
स्कूटर के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह मॉडल अपने 450एक्स स्टैंडर्ड वैरिएंट के अनुसार ही परफॉरमेंस और पॉवर आउटपुट प्रदान करता है। एथर 450एक्स में 6 kW की बैटरी लगाई गयी है, जो 26 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 6.50 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की गति प्राप्त कर लेती है। एक बार चार्ज होने पर एथर 450एक्स 85 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है।

450X की तरह, सीरीज़ 1 में भी अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिला है, जिसमें एंड्रॉइड- ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किय़ा गया है और मामूली अपडेट मिला है, जो दर्शाता है कि ये सीरीज 1 है, 450X नहीं है। हालांकि स्क्रीन 7.0 इंच की युनिट पहेल की तरह बनी हुई है और इसे 450X की तरह ही 4 जी एलटीई और ब्लूटूथ 4.2 मिलता है।
बता दें कि एथर इस साल की शुरूआत में कहा था कि 450एक्स की डिलीवरी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। पहले चरण में बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्ची, कोयंबटूर, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, पुणे, अहमदाबाद, कोझिकोड़े और कोलकाता में डिलीवरी शुरू की जाएगी। कंपनी की विस्तार योजना में कुल 11 शहर शामिल हैं।