भारतीय बाजार में Ather Rizta की जबरदस्त डिमांड, 3 लाख यूनिट्स बिकीं

Ather Rizta ने लॉन्च के सिर्फ 11 महीनों में 1 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था और ग्राहकों की मजबूत मांग के चलते अगले 11 महीनों में इसकी कुल बिक्री 3 लाख यूनिट के पार पहुंच गई

Ather Rizta ने भारतीय बाजार में लॉन्च होने के सिर्फ दो साल के भीतर 3 लाख यूनिट का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने लॉन्च के 11 महीनों के अंदर 1 लाख यूनिट बिक्री हासिल की थी और अगले 11 महीनों में 3 लाख यूनिट का आंकड़ा भी पार कर लिया। FY26 में Ather की कुल बिक्री में Rizta की हिस्सेदारी 76 प्रतिशत रही। Ather Rizta को अप्रैल 2024 में कंपनी के पहले फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में लॉन्च किया गया था।

दिसंबर 2025 तक इसने 2 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा छू लिया था और इसके बाद सिर्फ 5 महीनों में 1 लाख और यूनिट्स बिक गईं। पिछले दो सालों में Rizta ने दक्षिण भारत के बाहर भी Ather की मौजूदगी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में कंपनी का मार्केट शेयर Q1 FY25 के 4.1 प्रतिशत से बढ़कर Q4 FY26 में 17.3 प्रतिशत तक पहुंच गया। वहीं पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे उत्तरी राज्यों में भी कंपनी की हिस्सेदारी तीन गुना से ज्यादा बढ़ी है।

इस उपलब्धि पर बात करते हुए Ravneet Singh Phokela ने कहा कि “Rizta को खास तौर पर फैमिली ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था और इसे पूरे देश में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस स्कूटर की मदद से कंपनी ने दक्षिण भारत में FY26 के दौरान मजबूत पकड़ बनाई। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में Ather की मार्केट शेयर लॉन्च के बाद 4 गुना तक बढ़ गई। FY26 में कंपनी की कुल बिक्री में Rizta की हिस्सेदारी करीब 76 प्रतिशत रही।”

Ather Rizta (4)

आज इन क्षेत्रों में Ather की कुल बिक्री में Rizta का सबसे बड़ा योगदान है। कंपनी के अनुसार, Rizta खरीदने वाले करीब 70 प्रतिशत ग्राहक बच्चों वाले परिवार हैं, जो इसकी फैमिली-फ्रेंडली छवि को दर्शाता है। फीचर्स की बात करें तो Ather Rizta में बड़ा सीट सेटअप, चौड़ा फ्लोरबोर्ड और कुल 56 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है।

इसमें 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और 22 लीटर फ्रंक शामिल है। इसके अलावा इसमें स्किड कंट्रोल, थेफ़्ट अलर्टस और टो अलर्टस जैसे एडवांस सेफ्टी और कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर S और Z वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें 2.9 kWh और 3.7 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है।

Ather Rizta (2)

Ather Energy लगातार OTA अपडेट्स के जरिए यूजर एक्सपीरियंस बेहतर कर रही है। सितंबर 2025 में कंपनी ने Atherstack 7 के जरिए Rizta Z ग्राहकों के लिए टचस्क्रीन इंटरफ़ेस वाला OTA अपडेट जारी किया था, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर हुआ है।