Ather Rizta ने सिर्फ 20 महीनों में 2 लाख बिक्री का रिकॉर्ड बनाया

एथर एनर्जी ने घोषणा की है कि Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर ने भारतीय बाजार में 2 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी एथर एनर्जी ने बताया है कि उसके फैमिली स्कूटर Rizta की बिक्री 2 लाख यूनिट्स पार कर गई है। अप्रैल 2024 में लॉन्च हुए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को यह उपलब्धि हासिल करने में सिर्फ 20 महीने लगे। इससे पहले, मई 2025 में रिज़्टा ने 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया था और अगले 1 लाख यूनिट्स सिर्फ 6 महीने के भीतर बिके।

कंपनी के अनुसार, एथर की कुल बिक्री में से 70 फीसदी से अधिक योगदान सिर्फ रिज़्टा का है। नए कलर ऑप्शन जैसे टेराकोटा रेड और 3.7 kWh बैटरी वाले Rizta S वेरिएंट की मांग सबसे ज़्यादा रही। बढ़ती डिमांड के चलते एथर ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख राज्यों में अपना मार्केट शेयर लगभग दोगुना किया है। यह Q1 FY26 में 7 फीसदी से बढ़कर Q3 FY26 (नवंबर 2025 तक) में 14 फीसदी हो गया।

पंजाब में भी कंपनी का मार्केट शेयर 8 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो गया, जबकि उत्तर प्रदेश में यह 4 फीसदी से बढ़कर 10 फीसदी तक पहुंच गया। इसके अलावा, वाहन और तेलंगाना वाहन बिक्री डेटा के अनुसार एथर ने हाल ही में भारत में 5 लाख से अधिक स्कूटरों की कुल बिक्री का माइलस्टोन भी हासिल किया है।

Ather Rizta

एथर एनर्जी के CBO, रवनीत सिंह फोकेला ने कहा कि रिज़्टा लॉन्च के शुरू से ही तेजी से आगे बढ़ रहा है और इससे कंपनी को उत्तर और मध्य भारत में अपने नेटवर्क का विस्तार करने में मदद मिली है। आगे कंपनी का प्रमुख फोकस अधिक शहरों में पहुंच बढ़ाना और उत्पाद को आसानी से उपलब्ध कराना रहेगा।

Ather Rizta दो ट्रिम S और ज़ में उपलब्ध है, जिनकी IDC रेंज क्रमशः 123 किमी और 159 किमी है। इसमें कुल 56 लीटर स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और 22 लीटर का वैकल्पिक फ्रंक शामिल है। स्किड कंट्रोल, फॉल-सेफ, ESS, चोरी और टो अलर्ट और पिंग माई स्कूटर जैसे कई सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं।

Ather Rizta (1)

कुछ महीने पहले Ather Community Day 2025 में कंपनी ने Rizta Z के लिए टचस्क्रीन वाला बड़ा अपग्रेड भी पेश किया था। 30 सितंबर 2025 तक एथर के देशभर में 524 एक्सपीरियंस सेंटर सक्रिय हैं। इस वर्ष कंपनी ने रिज़्टा को अंतरराष्ट्रीय मार्केट नेपाल और श्रीलंका में भी लॉन्च किया है।