
Ather Energy के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को Konarc नाम दिया गया है, जो EL प्लेटफार्म पर आधारित होगा और इसे 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
Ather Energy ने आज भारत में अपने नए फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc का टीज़र जारी कर दिया है और इसे 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और इसकी कीमत 1 लाख से 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है।
टीज़र वीडियो में स्कूटर के फ्रंट फेसिया, टेल सेक्शन और अलॉय व्हील्स की झलक दिखाई गई है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके पूरे डिजाइन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर से साफ है कि Konarc को मॉडर्न और स्पोर्टी लुक दिया जाएगा। Ather Energy के CEO और Co-founder तरुण मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि यह कंपनी का पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा, जिसे नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
Ather ने इस EL प्लेटफॉर्म को पहली बार 2025 Ather Community Day के दौरान पेश किया था। इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित EL01 प्रोटोटाइप भी प्रदर्शित किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर में 14-इंच फ्रंट और 12-इंच रियर अलॉय व्हील्स के साथ स्विंगआर्म-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी।

फीचर्स की बात करें तो Ather Konarc कई नए टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा, जिसमें Advanced Electronic Braking System (AEBS) दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें Ather Charge Drive Controller नाम का ऑनबोर्ड चार्जर भी मिलेगा। स्कूटर लेटेस्ट AtherStack 7.0 सॉफ्टवेयर पर चलेगा, जिसमें वॉयस कमांड स्टैंडर्ड फीचर होगा।
इसके साथ 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलने की भी संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी बैटरी पैक और रेंज से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी अपने उत्पादन का भी तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी का नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र के AURIC, छत्रपति संभाजीनगर में वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही में शुरू होगा। पहले चरण में इसकी उत्पादन क्षमता 5 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रति वर्ष बढ़ेगी, जिससे कंपनी की कुल वार्षिक क्षमता 9.2 लाख यूनिट हो जाएगी। दूसरे चरण के बाद यह क्षमता बढ़कर 14.2 लाख यूनिट प्रति वर्ष तक पहुंच जाएगी।

कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही काफी अच्छी रही। अप्रैल से जून 2026 के बीच 7 लाख से ज्यादा लोगों ने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में दिलचस्पी दिखाई। इस दौरान कंपनी को 1.5 लाख प्री-ऑर्डर भी मिले। वहीं, कंपनी ने 90,808 इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलीवर किए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 102 फीसदी ज्यादा है।