LFP बैटरी और डुअल फ्रेम चेसिस के साथ Ampere Magnus Grand हुआ लॉन्च, कीमत 89,999 रुपये

Ampere Magnus Grand की कीमत 89,999 रुपये है और इसमें डिजिटल डिस्प्ले, 5 साल की वारंटी के साथ एलएफपी बैटरी और प्रीमियम डुअल-टोन रंग शामिल हैं

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड एम्पीयर ने आज मैग्नस ग्रैंड स्कूटर लॉन्च किया है। यह एक फैमिली स्कूटर है जिसे पहले से और बेहतर बनाया गया है। इसका मकसद स्टाइल, आराम, मजबूती, सुरक्षा और नई LFP बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ नए स्टैंडर्ड सेट करना है। यह स्कूटर मैग्नस नियो पर आधारित है, जो 2300 किमी लंबी बैंगलोर-दिल्ली यात्रा जैसी बड़ी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। अब कंपनी ने मैग्नस ग्रैंड लॉन्च करके अगला कदम उठाया है।

89,999 रूपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर मिलने वाला मैग्नस ग्रैंड भारतीय परिवारों के लिए स्मार्ट और किफायती सफ़र का विकल्प है। रोज़ाना काम पर जाना हो, बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या त्योहारों की खरीदारी करनी हो, यह स्कूटर हर ज़रूरत के हिसाब से आरामदायक और आसान सवारी का अनुभव देता है।

मैग्नस ग्रैंड में लिथियम फेरो फॉस्फेट (LFP) बैटरी मिलती है, जिस पर 5 साल या 75,000 किमी की वारंटी दी गई है। इसे खास तौर पर भारत की अलग-अलग यात्रा ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह स्कूटर न सिर्फ भरोसेमंद और रोज़ाना इस्तेमाल के लिए भी प्रैक्टिकल है। इसमें डुअल फ्रेम चेसिस के साथ एक नया डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिसे चलते समय देखना और इस्तेमाल करना आसान है।

Ampere Magnus Grand (2)

अब इसमें दो नए डुअल-टोन प्रीमियम रंग मैचा ग्रीन और ओशन ब्लू मिलते हैं, साथ ही गोल्ड फिनिश बैजिंग भी मिलती है। ये अपडेट इसे एक स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं, जिससे यह स्कूटर परिवारों के लिए और भी आकर्षक बन जाता है और बदलती लाइफस्टाइल के हिसाब से फिट बैठता है।

इस स्कूटर में भीड़भाड़ वाली सड़कों पर सवारों को ज़्यादा भरोसा देने के लिए एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही परिवार के हिसाब से बनी बड़ी और आरामदायक सीटें, साथ ही ज़्यादा वज़न ढोने की क्षमता भी मिलती है। इसमें अधिक सुरक्षा और आराम के लिए मज़बूत ग्रैब रेल के साथ बेहतर अर्गोनोमिक्स भी मिलता है।

Ampere Magnus Grand (1) ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के एमडी विकास सिंह ने कहा, “मैग्नस ग्रैंड हमारे लिए एक बड़ी छलांग है। इसका मक़सद है तकनीक को यूज़र-फ्रेंडली डिज़ाइन के साथ जोड़कर शहरी मोबिलिटी को नए तरीके से परिभाषित करना। यह स्कूटर एम्पीयर ब्रांड की असली पहचान परफॉर्मेंस, सेफ्टी और डिज़ाइन पर फोकस करता है। इसे परिवारों और रोज़मर्रा के यात्रियों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें प्रैक्टिकलिटी, टिकाऊपन और स्टाइल का संतुलन है। मैग्नस ग्रैंड सवारों को बेहतर आराम, ज्यादा सुरक्षा और आसान सुविधाएँ देता है, जिससे उनकी रोज़ाना की यात्रा न सिर्फ़ आसान, बल्कि भरोसेमंद और मज़ेदार भी बनती है।”