हाल ही में भारत में लॉन्च हुई होंडा ह़ॉर्नेट 2.0 184.4cc इंजन वाले इंजन से संचालित है और यह 5-स्पीड sequential गियरबॉक्स के साथ आती है
भारत के प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपना दबदबा बनाने के लिए होंडा (Honda) ने हाल ही में नई हॉर्नेट 2.0 (Honda Hornet 2.0) लॉन्च किया है। यह मोटरसाइकिल 184.4cc वाले एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन से संचालित है और 17.26 PS की अधिकतम पावर और 16.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। यह 5-स्पीड sequential गियरबॉक्स के साथ आती है।
नई होंडा मोटरसाइकिल ने भारत भर के डीलरशिप पर पहुंचना शुरू कर दिया है और कंपनी ने पहले ही 1,999 रूपए की टोकन राशि के साथ इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इसका अर्थ है कि कंपनी जल्द होंडा हॉर्नेट 2.0 की डिलीवरी शुरू कर देगी। आपको बता दें कि USB फ्रंट फोर्क्स की सुविधा के साथ आने वाली यह बाइक मेड इन इंडिया के तहत ब्रांड की पहली मोटरसाइकिल है।
यह बाइक विशेष रूप से अपने गोल्ड कलर फिनिश के साथ काफी मस्क्यूलर और प्रीमियम दिखती है। बाइक का रियर सस्पेंशन एक मोनोशॉक यूनिट है, जिसमें प्री-लोड एडजस्टेबिलिटी है। इसके अलावा, हेडलाइट्स, ब्रेक लाइट्स और टर्न इंडिकेटर्स के लिए भी एलईडी लाइट्स मिलती हैं। हैंडलबार ट्रेडिशनल सिंगल-पीस यूनिट है और क्लिप-ऑन बार नहीं है।

बाइक का टैंक काफी शॉर्प दिखता है और मोटरसाइकिल को स्प्लिट ग्रैब रेल्स के साथ स्प्लिट सीट डिज़ाइन भी मिलती है। एग्जॉस्ट ज़बरदस्त लग रहा है, और कैटेलिटिक कनवर्टर को अंडरबेली में छिपाया है जो इंजन काउल के पीछे है। हेडलैम्प डिजाइन भी काफी आक्रामक है।
टेललाइट को एक्स-आकार के डिज़ाइन के साथ दिया गया है और इसे हॉर्नेट 160 आर पर भी देखा जा सकता था। ग्राहकों के लिए होंडा हॉर्नेट 2.0 एक्सिस ग्रे मेटैलिक, संगरिया रेड मेटैलिक, पर्ल इगनीस ब्लैक और मार्वल ब्लू मेटालिक चार कलर स्कीम में उपलब्ध है, जबकि फ्रंट टायर 110/70 यूनिट है और रियर 140/70 है, दोनों अलॉय रिम्स 17 इंच के हैं।

ब्रेकिंग डिपार्टमेंट में दोनों हेड को डिस्क ब्रेक द्वारा कंट्रोल किया जाता है, जहां फ्रंट व्हील पर 276 मिमी और रियर में 220 मिमी सिंगल-चैनल एबीएस है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी ऑल-डिजिटल यूनिट है, जिसमें टैकोमीटर, स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, फ्यूल गेज और एक वॉच भी है। दमदार लुक वाली इस बाइक का भारत में बजाज पल्सर180 और टीवीएस अपाचे आरटीआर180 से मुकाबला हैं और इसकी कीमत 1.26 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) तय की गई है।









