टाटा मोटर्स की आने वाली 4 इलेक्ट्रिक कारें – पंच ईवी, अल्ट्रोज़ ईवी, कर्व, अविन्या

tata curvv electric cocept-6

टाटा मोटर्स भारत में जल्द ही कई नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है और यहाँ हमने उन कारों के बारे में बताया है जिनका बेसब्री से इंतजार किया जा है

भारत में टाटा नेक्सन ईवी जैसी कारों को लॉन्च करने के बाद टाटा मोटर्स अब अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों के मुकाबले देश में चार नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने टियागो इलेक्ट्रिक को 8.49 लाख रूपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है और यह 315 किमी की रेंज देने में सक्षम है। खरीददारों के लिए ज्यादा व्यावहारिक इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो की पेशकश करने के लिए ब्रांड अगले कुछ वर्षों में चार नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करेगी, जिनके बारे में यहाँ जानकारी दी गयी है।

1. टाटा पंच ईवी

टाटा पंच वर्तमान में भारत में कम कीमत वाली सबसे सक्षम कारों में से एक है और इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को टियागो ईवी से ऊपर रखा जाएगा। पंच ईवी भी अल्फा प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसे ज्यादा शक्तिशाली पावरट्रेन के साथ पेश किए जाने की संभावना है। हालाँकि पंच ईवी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी टाटा द्वारा साझा किया जानी बाकी है, लेकिन उम्मीद है कि इसे देश में एक सक्षम, व्यावहारिक और सुविधा संपन्न पेशकश के रूप में पेश किया जाएगा।

tata punch electric rendering

2. टाटा अल्ट्रोज़ ईवी

टाटा अल्ट्रोज़ इलेक्ट्रिक को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया गया था और इसके 2023 में लॉन्च होने की संभावना है। अल्ट्रोज़ ईवी को टाटा का अपडेटेड ज़िपट्रॉन पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जिसमें करीब 400 किमी की रेंज हो सकती है। टाटा अल्ट्रोज़ ईवी को दो पावरट्रेन के साथ पेश किया जा सकता है। टाटा जल्द ही इस नई इलेक्ट्रिक प्रीमियम हैचबैक के बारे में ज्यादा जानकारी साझा करेगी।

tata altroz ev-2

3. टाटा कर्व ईवी

टाटा कर्व ईवी के कॉन्सेप्ट को हाल ही में प्रदर्शित किया गया था और यह 2024 में भारत में अपनी शुरुआत करेगी। कर्व ईवी को नेक्सन की तरह X1 प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जाएगा, हालाँकि प्लेटफॉर्म को नए इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को समायोजित करने के लिए संशोधित किया जाएगा, जो ज्यादा स्पेस प्रदान करने में मदद करेगा। प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल के परीक्षण चरण में प्रवेश करने के बाद ब्रांड जल्द ही नए कर्व के बारे में विवरण का खुलासा करेगी। इसकी कीमत लगभग 25-30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होगी।

4. टाटा अविन्या ईवी

tata avinya electric concept-5टाटा अविन्या ईवी कॉन्सेप्ट भी ब्रांड द्वारा हाल ही में प्रदर्शित की गई है और यह कंपनी के नए जेन 3 आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। यह नया प्लेटफॉर्म न केवल कई बॉडी स्टाइल को सपोर्ट करता है, बल्कि एक बड़े बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर्स को समायोजित करने के लिए एक लंबा व्हीलबेस और शानदार लचीलापन भी प्रदान करता है। इसके प्रोडक्शन-स्पेक वर्जन के 2025 या 2026 की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना है।